Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : बिलासपुर जोन के रेलवे स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता सवालों के घेरे में, CAG जांच में E. Coli की पुष्टि

    August 19, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ के 4 स्कूलों में बनेगा मैथ्स पार्क, बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम पर सरकार का बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Raksha Bandhan Holiday : छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन की छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, बैंक और कोषालय 28 अगस्त को रहेंगे बंद

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणाएं, युवाओं से लेकर महिलाओं, साहित्यकारों से लेकर कामगारों, खिलाड़ियों से लेकर किसानों को दी सौगात…
    Chhattisgarh

    स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणाएं, युवाओं से लेकर महिलाओं, साहित्यकारों से लेकर कामगारों, खिलाड़ियों से लेकर किसानों को दी सौगात…

    News EditorBy News EditorAugust 15, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संस्कृति, सुरक्षा, कृषि सहित अनेक क्षेत्रों को लेकर दूरगामी घोषणाएं की.

    मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश के साहित्यिक वातावरण को और भी सुदृढ़ करने के लिये साहित्यकारों को तीन श्रेणियों में ‘‘छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी सम्मान’’ दिये जाने की घोषणा की. पहला – छत्तीसगढ़ी एवं अन्य बोली जैसे गोंडी, हल्बी, सरगुजिया, कुरुख आदि में लिखे गए साहित्य के लिए, दूसरा हिंदी में लिखे गये पद्य के लिए और तीसरा हिंदी में लिखे गए गद्य के लिये यह सम्मान दिया जाएगा. हर श्रेणी में सम्मानित साहित्यकारों को 5 लाख रुपए नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे.

    घोषणा:- 2

    मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उनकी अस्मिता बनाये रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम निर्णय लेने जा रहे हैं कि बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि के आरोपियों को शासकीय नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा.

    घोषणा:- 3

    मछली पालन और लाख पालन को कृषि का दर्जा दिये जाने के सकारात्मक परिणामों को देखते हुये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में अब रेशम कीट पालन एवं मधुमक्खी पालन को भी कृषि का दर्जा देने की घोषणा की है.

    घोषणा:- 4

    छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ एवं कुश्ती के खेल में 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया जाएगा. यह प्रावधान इसी वर्ष से लागू किये जाएंगे.

    घोषणा:- 5

    छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुक्कुटपालन को प्रोत्साहित करने नवीन रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित किये जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्र भूपेश बघेल ने ‘‘छत्तीसगढ़ कुक्कुटपालन प्रोत्साहन योजना’’ प्रारंभ किये जाने की घोषणा की है. इस योजना के अंतर्गत कुक्कुट पालकों को सब्सिडी तथा वाणिज्यिक दर के स्थान पर अब रियायती दर पर बिजली उपलब्ध करायी जाएगी.

    घोषणा:- 6

    शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के शासकीय शालाओं के 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी भी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर रूप से तैयारी कर सकें, इसके लिये देश के ख्याति प्राप्त कोचिंग संस्थाओं से ऑनलाइन कोचिंग निःशुल्क कराने की व्यवस्था हम शीघ्र करने जा रहे हैं. इसके लिये सभी विकासखंड मुख्यालयों में ऑनलाइन कोचिंग कक्षाओं की व्यवस्था की जाएगी.

    घोषणा:- 7

    भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिलों में कम से कम एक कॉलेज में पोस्ट-ग्रेजुएट कक्षाओं में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय हमने लिया है. इसी क्रम में नवनिर्मित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ मुख्यालय में संचालित शासकीय लोचनप्रसाद पाण्डे महाविद्यालय सारंगढ़, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही मुख्यालय में संचालित डाॅ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय पेंड्रा, जिला सक्ती मुख्यालय में संचालित क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ति एवं जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चैकी में संचालित शासकीय एलसीएस महाविद्यालय अंबागढ़ चौकी को स्नातकोत्तर विद्यालय का दर्जा प्रदान करने की घोषणा करता हूं. इसके लिये आवश्यक नवीन विषय एवं पद संरचना इन महाविद्यालयों को अति शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी.

    घोषणा:- 8

    नवा छत्तीसगढ़ गढ़नें में आधुनिक प्रौद्योगिकी की भूमिका को देखते हुये हम अगले शिक्षा सत्र से स्कूली बच्चों के पाठ्यक्रम में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकी की जानकारी पाठ्यक्रम में शामिल करेंगे, जिससे हमारे बच्चे भविष्य की तकनीक के लिये अभी से तैयार हो सके और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करने के योग्य बन सके.

    घोषणा:- 9

    शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने जाने के लिये बस के माध्यम से निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

    घोषणा:- 10

    छत्तीसगढ़ की अस्मिता और पहचान छत्तीसगढ़ी भाषा से है. मैं आज यह घोषणा करता हूँ कि अगले शिक्षा सत्र से राज्य के जिन क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ी भाषा बोली जाती है, वहां छत्तीसगढ़ी भाषा एवं आदिवासी क्षेत्रों में वहां की स्थानीय बोली को कक्षा एक से कक्षा पांचवी तक पाठ्यक्रम में एक विषय के रूप में सम्मिलित किया जाएगा.

    घोषणा:- 11

    शहरी स्वच्छता दीदियों के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुये उनके मानदेय में भी 20 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा करता हूं, स्वच्छता दीदियों के उत्कृष्ट कार्यो के कारण ही हमारे प्रदेश नें लगातार तीन बार देश का स्वच्छतम् राज्य होने का गौरव हासिल किया है.

    घोषणा:- 12

    शहरी आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत सामुदायिक संगठकों के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुये उनके मानदेय में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की मैं घोषणा की है.

    घोषणा:- 13

    मेहनतकश निर्माण श्रमिकों के लिये मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना प्रारंभ करने की घोषणा की. निर्माण कार्य करने वाले ऐसे मजदूर जिनकी आयु 60 वर्ष पूरी हो चुकी हो तथा जो 10 साल तक पंजीकृत रहे हैं, उन्हें जीवन पर्यंत हर महीने 1500 रुपए मासिक पेंशन दी जाएगी।

    घोषणा:- 14

    औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में कार्यरत संविदा प्रशिक्षण अधिकारियों के एकमुश्त संविदा वेतन को 25,780 रुपए से बढ़ाकर प्रतिमाह 32,740 रुपए करने तथा मेहमान प्रवक्ताओं के प्रतिमाह अधिकतम भुगतान की सीमा को 13,000 रु से बढ़ाकर 15,000 रु प्रतिमाह करने की घोषणा की है.

    घोषणा:- 15

    छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुविधाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अंशकालीन सफाई कर्मियों को एवं मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम से जुड़े रसोइयों के मानदेय में 500 रु प्रतिमाह वृद्धि किये जाने की घोषणा की है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : बिलासपुर जोन के रेलवे स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता सवालों के घेरे में, CAG जांच में E. Coli की पुष्टि

    August 19, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ के 4 स्कूलों में बनेगा मैथ्स पार्क, बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम पर सरकार का बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Raksha Bandhan Holiday : छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन की छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, बैंक और कोषालय 28 अगस्त को रहेंगे बंद

    August 19, 2026

    CG NEWS : दर्द के बीच सुरों का कमाल’ C-Section के दौरान प्रसूता ने गाया भरथरी, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

    August 19, 2026

    CG High Court New Judges : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए बड़ी खबर, 3 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को कॉलेजियम की हरी झंडी

    August 19, 2026

    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बकरी चराने वाले से गाली गलौच कर मारपीट आरोपी गिरफ़्तार

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS : बिलासपुर जोन के रेलवे स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता सवालों के घेरे में, CAG जांच में E. Coli की पुष्टि

    August 19, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ के 4 स्कूलों में बनेगा मैथ्स पार्क, बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम पर सरकार का बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Raksha Bandhan Holiday : छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन की छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, बैंक और कोषालय 28 अगस्त को रहेंगे बंद

    August 19, 2026

    CG NEWS : दर्द के बीच सुरों का कमाल’ C-Section के दौरान प्रसूता ने गाया भरथरी, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.