जिले के थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम बरभांठा में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर बकरी चराने वाले व्यक्ति से मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना का विवरण: दिनांक 12 अगस्त 2026 को शाम करीब 4:30 बजे प्रार्थी बकरी चराकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला तेरस राम बर्मन पिता रामचरण बर्मन, उम्र 55 वर्ष, निवासी बरभांठा, थाना नवागढ़ द्वारा शराब के नशे में वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए प्रार्थी से पैसे मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली- गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और प्रार्थी के बकरी चराने वाले बांस के डंडे को छीनकर उससे मारपीट कर की जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
मामले में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तेरस राम बर्मन को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़ एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।




