Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : खेत में अचानक गिरी बिजली, दो महिलाओं की मौत से मचा हड़कंप’ 20 से ज्यादा घायल

    August 12, 2026

    CG Accident News : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की गई जान, तीन की हालत नाजुक

    August 12, 2026

    रतनलाल डांगी मामले में High Court’ ने मांगा जवाब, गृह विभाग के सचिव को भी नोटिस

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » चांद के और करीब आएगा चंद्रयान-3, आज होगी विक्रम लैंडर की डी-ऑर्बेटिंग; 4 दिन बाद ISRO बनाएगा इतिहास
    Chhattisgarh

    चांद के और करीब आएगा चंद्रयान-3, आज होगी विक्रम लैंडर की डी-ऑर्बेटिंग; 4 दिन बाद ISRO बनाएगा इतिहास

    News EditorBy News EditorAugust 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इसरो के मिशन चंद्रयान-3 में अब तक सब कुछ ठीक चल रहा है। प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद विक्रम लैंडर चांद की कक्षा में अकेला चक्कर लगा रहा है। आज विक्रम लैंडर की डि-ऑर्बिटिंग की जाएगी। इसके बाद 20 अगस्त को भी डि-ऑर्बिटिंग होगी इसका मतलब है कि लैंडर को चंद्रमा की निचली कक्षा में लाकर उसके और करीब लाया जाएगा जहां से 23 अगस्त को चांद पर लैंडिग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 23 अगस्त को शाम पांच बजकर 47 मिनट पर चंद्रमा पर लैंडिग के साथ ही इतिहास बना देगा।

    इसरो ने अपने ट्विटर हैंडल से तस्वीर जारी की है जिसमें आगे प्रोपल्शन मॉड्यूल है जबकि पीछे लैंडर विक्रम के अलग होने की प्रक्रिया है। गुरुवार 17 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर विक्रम लैंडर अपने प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो गया है। अब लैंडर जहां चांद का रुख करेगा। वहीं प्रोपल्शन मॉड्यूल अगले एक साल तक चांद के चक्कर लगाकर धरती पर इसकी जानकारी भेजता रहेगा। अब लैंडर अकेला चांद की 100 किलोमीटर की कक्षा में चक्कर लगाएगा। आज और फिर 20 अगस्त को इसे चांद की सतह के और करीब लाया जाएगा। इसके बाद आएगा 23 अगस्त का वो ऐतिहासिक दिन जब चंद्रयान-3 चांद की सतह को चूम लेगा।

    चन्द्रमा की कक्षा में घूम रहा है विक्रम लैंडर

    चंद्रमा की सतह से लैंडर विक्रम 150 किमी ऊपर घूम रहा है उसे डिबूस्ट किया जाएगा ताकि वो न्यूनतम दूरी को तय कर सके। अब चंद्रयान के रोवर का लैंडिंग का काउंटडाउन भी शुरू हो चुका है। अब लैंडर की रफ्तार धीमी की जाएगी। जब चंद्रमा से रोवर की दूरी सिर्फ 30 किलोमीटर रह जाएगी तो लैंडिंग का प्रोसेस शुरू होगा। इसरो को उम्मीद है कि 23 अगस्त शाम को 5 बजकर 47 मिनट पर रोवर की लैंडिंग की यात्रा शुरू होगी। उसे परिक्रमा करते हुए 90 डिग्री कोण पर चंद्रमा की तरफ चलना शुरू करना होगा। लैंडिंग की प्रक्रिया की शुरुआत में चंद्रयान-3 की रफ्तार करीब 1.68 किमी प्रति सेकेंड होगी। इसे थ्रस्टर की मदद से कम करते हुए सतह पर सुरक्षित उतारा जाएगा।

    चंद्रयान-3 लैंडर के पास 4 वैज्ञानिक उपकरण
    बता दें कि ये लैंडिंग चंद्रमा के उस हिस्से में हो रही है जहां आज तक कोई नहीं पहुंच पाया है। इसे मून का डार्क साइड कहते हैं। ये चंद्रमा का वो इलाका है जहां पानी, बर्फ और कई तरह के मिनरल्स हो सकते हैं। चंद्रयान-3 लैंडर के पास 4 वैज्ञानिक उपकरण हैं, जो अलग-अलग काम करेंगे जिनमें से पहला उपकरण चंद्रमा के भूकंपों की स्टडी करेगा। जबकि दूसरा उपकरण ये स्टडी करेगा कि चंद्रमा की सतह गर्मी को गुजरने कैसे देती है। तीसरा चंद्रमा की सतह के पास प्लाज्मा एनवॉयरमेंट की स्टडी करेगा और चौथे उपकरण की मदद से वैज्ञानिक चांदर और पृथ्वी की दूरी को एक्यूरेसी से नाप सकेंगे। इसके अलावा लैंडर और रोवर एक दूसरे के साथ डायरेक्ट कॉन्टेक्ट में होंगे।

    चंद्रयान-2 के दौरान हुई गलतियों से सबक सीखकर इसरो ने इस बार कई सुधार किए हैं इसलिए दिल की धड़कनें जरूर तेज हैं लेकिन भरोसा भी है कि हम 5 दिन बाद चांद की सतह को चूम कर ही दम लेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : खेत में अचानक गिरी बिजली, दो महिलाओं की मौत से मचा हड़कंप’ 20 से ज्यादा घायल

    August 12, 2026

    CG Accident News : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की गई जान, तीन की हालत नाजुक

    August 12, 2026

    रतनलाल डांगी मामले में High Court’ ने मांगा जवाब, गृह विभाग के सचिव को भी नोटिस

    August 12, 2026

    CG News : हिड़मा-देवा के गढ़ से कर्रेगुट्टा तक तिरंगे का सफर, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

    August 12, 2026

    कोरबा में भालू का हमला’ महिला और 14 साल की किशोरी घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

    August 12, 2026

    NEET-UG OMR शीट में गड़बड़ी के आरोप पर कोर्ट का फैसला, छात्रा को नहीं मिली राहत

    August 12, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : खेत में अचानक गिरी बिजली, दो महिलाओं की मौत से मचा हड़कंप’ 20 से ज्यादा घायल

    August 12, 2026

    CG Accident News : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की गई जान, तीन की हालत नाजुक

    August 12, 2026

    रतनलाल डांगी मामले में High Court’ ने मांगा जवाब, गृह विभाग के सचिव को भी नोटिस

    August 12, 2026

    CG News : हिड़मा-देवा के गढ़ से कर्रेगुट्टा तक तिरंगे का सफर, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

    August 12, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.