Tuesday, July 8, 2025

केजरीवाल और मान का छत्तीसगढ़ दौरा, रायपुर में मेगा रैली, सह प्रभारी बोले- झूठे वादे करना कांग्रेस और बीजेपी का काम, हम गारंटी देते हैं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज रायपुर आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यकर्ताओं की बड़ी सभा को सम्बोधित करेंगे। आज प्रदेश की चुनावी राजनीति में आम आदमी पार्टी की मेगा एंट्री होगी। खबर है कि केजरीवाल पार्टी के मंच से चुनावी वादे नहीं गारंटी देंगे।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया ने बताया कि हमारी पार्टी वादे नहीं करती। झूठे वादे करना भाजपा और कांग्रेस का काम है। हम गारंटी देते हैं। जनता के लिए कामों की गारंटी केजरीवाल रायपुर में देंगे। जैसे दिल्ली और पंजाब में सरकार बनने के बाद जो गारंटियां आम आदमी पार्टी ने दी थी, उन्हें पूरा किया।

केजरीवाल दोपहर 1 बजे के बाद प्रदेश के कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे। मंच पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, प्रदेश सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया और प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू भी मौजूद रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोमल हुपेंडी ने बताया कि ये सभा प्रदेश कार्यकर्ताओं के लिए अहम होगी। यहां केजरीवाल चुनावी मंत्र देंगे।

प्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्र में पूरी सक्रियता से आम आदमी पार्टी काम कर रही है। कोमल हुपेंडी ने आगे बताया कि एयरपोर्ट रोड स्थित जैन मानस भवन में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होना है। प्रोग्राम में प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं जुटेंगे।

आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी की दर्जा मिल चुका है।जिसके बाद पार्टी अब छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह जुटी है। इसे लेकर लगातार प्रदर्शन का दौर जारी है।

ये घोषणाएं कर सकते हैं केजरीवाल

  • किसानों को साधने केजरीवाल सबसे अधिक समर्थन मूल्य देने का एलान कर सकते हैं।
  • युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, यातायात और शिक्षा की फ्री सेवा।
  • कर्मचारियों को नियमित किए जाने का ऐलान।
  • मुफ्त इलाज की सुविधा देने जैसे ऐलान केजरीवाल कर सकते हैं।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -