Tuesday, July 8, 2025

खड़गे ने 39 मेंबर्स की CWC का ऐलान किया:राहुल-सोनिया, प्रियंका शामिल; राजस्थान से सचिन पायलट, MP से दिग्विजय-कमलेश्वर शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार (20 अगस्त) को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का ऐलान किया। 39 मेंबर्स की इस कमेटी में सोनिया, राहुल, प्रियंका शामिल हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (90) को भी कमेटी में बरकरार रखा गया है।

CWC में मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह और कमलेश्वर पटेल, छत्तीसगढ़ से ताम्रध्वज साहू और राजस्थान से सचिन पायलट को जगह मिली है। तीनों राज्यों में इसी साल के आखिर में चुनाव होने हैं। खड़गे ने अपने खिलाफ चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर को भी वर्किंग कमेटी में शामिल किया है। CWC में कुल 84 नाम हैं। इनमें CWC मेंबर, स्थायी आमंत्रित, महासचिव, विशेष आमंत्रित और प्रभारियों के नाम शामिल हैं।

CWC मेंबर्स 39
स्थायी आमंत्रित 18
प्रभारी 14
विशेष आमंत्रित 9
पूर्व पदाधिकारी 4
कुल 84

कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय से रविवार को जारी सूची यहां देख सकते हैं…

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -