Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    80th Independence Day : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM साय का संबोधन, पुलिस परेड ग्राउंड से दिया प्रदेश को संदेश

    August 15, 2026

    तिरंगे को सलामी, गूंजा राष्ट्रगान… कोरबा में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    August 15, 2026

    लाल किले से PM Modi’ की चेतावनी, बोले- ‘दिमागी नक्सली’ देश को कमजोर करने का मौका खोज रहे

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ‘मून वॉक’ पर निकले प्रज्ञान रोवर का सोलर पैनल हुआ एक्टिव, सूरज की रोशनी से बैट्री होने लगी चार्ज
    Chhattisgarh

    ‘मून वॉक’ पर निकले प्रज्ञान रोवर का सोलर पैनल हुआ एक्टिव, सूरज की रोशनी से बैट्री होने लगी चार्ज

    News EditorBy News EditorAugust 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मिशन चंद्रयान-3 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भारत ने चांद पर तो कदम कल ही रख दिये थे अब घूमना फिरना भी शुरू कर दिया है। विक्रम लैंडर से बाहर आकर प्रज्ञान रोवर ने रात साढ़े 12 बजे से ही काम करना शुरू कर दिया है। रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर वॉक कर रहा है। रोवर को धीरे धीरे रैंप के जरिये चांद की सतह पर उतारा गया। सूरज की रोशनी पड़ते ही प्रज्ञान के सोलर पैनल एक्टिव हो गए और बैटरी चार्ज होने लगी। जैसी ही बैटरी चार्ज हुई, प्रज्ञान के साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स ने सिग्नल भेजना शुरू कर दिया।

    विक्रम से चांद पर ऐसे उतरा प्रज्ञान रोवर

    रोवर प्रज्ञान ने रात 12.30 बजे के बाद से चांद की सतह की स्टडी की शुरुआत की। प्रज्ञान रोवर पर लगे पे लोड यानी साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स लगातार काम करते हुए चांद की सतह की स्टडी कर रहे हैं। लैंडर के दरवाजे खुलने के बाद अब तक लैंडर के अंदर सो रहे प्रज्ञान रोवर को जगाया गया यानी उसे रैंप के सहारे बाहर निकाला गया, इस दौरान उसे लैंडर से एक एंब्लिकल कोर्ड के जरिए बांधा गया था ताकि वो झटके से नहीं बल्कि धीरे धीरे रैम्प से नीचे उतर सके।

    रैंप से बाहर कदम रखते ही प्रज्ञान का सोलर पैनल सूरज की रोशनी में एक्टिव हुआ और उसके अंदर लगी बैटरी चार्ज होने लगी। बैटरी चार्ज होते ही प्रज्ञान भी पूरी तरह एक्टिव हो गया, उसके कैमरे ऑन हो गए और साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स ने सिगनल भेजना शुरू कर दिया। सभी उपकरणों की जांच के बाद धीरे-धीरे प्रज्ञान रोवर को चांद की सतह पर उतारा गया और फिर अंब्लिकल कार्ड को काट दिया गया इस तरह प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह पर कदम रखा।

    प्रज्ञान रोवर से वैज्ञानिकों को मिल रही सूचनाएं
    अगले 13 दिनों तक प्रज्ञान लैंडर से 500 मीटर दूर तक चांद की सतह पर चलते हुए सारे परीक्षण करेगा और सारी जानकारी लैंडर के जरिए बेंगलुरु में इसरो कमांड सेंटर में बैठे वैज्ञानिकों को मिलेगी। इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड सेंटर में बैठे वैज्ञानिकों को प्रज्ञान रोवर से सूचनाएं मिलने लग गई हैं और वैज्ञानिकों की टीम इन सूचनाओं को डिकोड करने में लगी हुई हैं।

    चांद की धरती पर भारत ने लिखा भविष्य
    चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी ने भारत के स्पेस मिशन में नई जान डाल दी है। भारत आने वाले वक्त में अतंरिक्ष में कई ऐसे मिशन लॉन्च करने जा रहा है जो पूरी दुनिया के लिए मिसाल होगा। इनमें इसरो का सूर्य के लिए मिशन आदित्य एल-1 सबसे अहम है।

    • इस मिशन का लक्ष्य सूर्य की ताकत का पता लगाना है।
    • आदित्य एल-1 को जहां तैनात किया जाएगा वो दूरी पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर है।
    • आदित्य एल-1 LMV M-3 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा।
    • ये अंडाकार कक्षा में चक्कर लगाते हुए सूर्य की दिशा में आगे बढ़ेगा।
    • 378 करोड़ रुपये लागत के आदित्य एल-1 को इसरो अगले महीने लॉन्च कर सकता है।

    चंद्रयान-3 की कामयाबी से खुश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के आने वाले कुछ मिशन के बारे में भी देश को बता दिया। ये वो मिशन हैं जो स्पेस और टेक्नोलॉजी में भारत को पूरी दुनिया में सर्वेश्रेष्ठ बनाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    80th Independence Day : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM साय का संबोधन, पुलिस परेड ग्राउंड से दिया प्रदेश को संदेश

    August 15, 2026

    तिरंगे को सलामी, गूंजा राष्ट्रगान… कोरबा में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    August 15, 2026

    लाल किले से PM Modi’ की चेतावनी, बोले- ‘दिमागी नक्सली’ देश को कमजोर करने का मौका खोज रहे

    August 15, 2026

    15 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों की आज चमकेगी किस्मत, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

    August 15, 2026

    *साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान* ”

    August 14, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ पुलिस की बहादुरी को राष्ट्रीय सम्मान, 141 गैलेंट्री मेडल से बढ़ा गौरव

    August 14, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    80th Independence Day : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM साय का संबोधन, पुलिस परेड ग्राउंड से दिया प्रदेश को संदेश

    August 15, 2026

    तिरंगे को सलामी, गूंजा राष्ट्रगान… कोरबा में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    August 15, 2026

    लाल किले से PM Modi’ की चेतावनी, बोले- ‘दिमागी नक्सली’ देश को कमजोर करने का मौका खोज रहे

    August 15, 2026

    15 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों की आज चमकेगी किस्मत, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

    August 15, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.