Tuesday, July 8, 2025

मलकीत सिंह गैदू बने PCC संगठन और प्रशासनिक के महामंत्री:प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने किया नियुक्त, जारी किया आदेश

बस्तर के कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदू को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन और प्रशासनिक दोनों का प्रभारी महामंत्री बनाया गया है। PCC चीफ और बस्तर सांसद दीपक बैज ने इन्हें नियुक्त किया है। आज 29 अगस्त को आदेश भी जारी कर दिया गया है। इधर मलकीत सिंह गैदू ने कहा कि मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पूरी ईमानदारी के साथ संगठन के लिए काम करूंगा।

दीपक बैज ने आदेश जारी किया है।

दरअसल, मलकीत सिंह गैदू बस्तर में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। कांग्रेस के दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा के बेहद करीबी रहे हैं। झीरम में जब नक्सलियों ने कांग्रेस के काफिले पर हमला किया था तो उसे समय ये भी उस काफिले में शामिल थे।हालांकि, इस हमले में बाल-बाल बचे थे। ऐसा बताया जाता है कि, बस्तर सांसद दीपक बैज के भी ये बेहद करीबी हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -