भिलाई। श्रीराजराजेश्वरी मंदिर पावर हाउस में स्थित शिव मंदिर में रुद्राअभिषेक कार्यक्रम हुआ। प्रेम शकंर पासवान ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को मंदिर में रूद्राभिषेक किया जाता हैं। सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर विशेष पूजा के साथ रूद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजित था। इस दौरान सिमप्लेक्स कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड एमडी और समाज सेवी डॉ संगीता शाह इसमें शामिल हुई। संगीता शाह ने रूद्राभिषेक कर और प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संगीता शाह आयोजको को शुभकमाएं दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमेशा होते रहना चाहिए। जिससे माहौल पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। आयोजित कार्यक्रम आगे भी इसी तरह शामिल होते रहुंगी। इस अवसर पर यशवंत यादव ,के सरीश ,शेषनाथ गुप्ता ,संजय गुप्ता, दीपक वर्मा, मंगलम सोनी, यशवंत राव,सूरज ठाकुर, सोनू संघारे, अमित चौधरी, केशव पासवान, विनय मानिकपुरी ,रमेश सिंह , राहुल,आकाश तिवारी समेत सैकड़ों की संख्या में युवक शामिल हुए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




