Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच समिति

    October 17, 2026

    Deputy CM Arun Sao’ के पैर में चोट, सिम्स में डॉक्टरों ने किया इलाज

    October 17, 2026

    कोड़िया संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में चूक, चोरी के मामले में रखा बालक भागा

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » स्वच्छ जांजगीर-नैला अभियान का हुआ शुभारंभ, कलेक्टर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
    Chhattisgarh

    स्वच्छ जांजगीर-नैला अभियान का हुआ शुभारंभ, कलेक्टर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

    News EditorBy News EditorAugust 15, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 14 अगस्त 2026। जांजगीर-नैला शहर को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ और प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में आज स्वच्छ जांजगीर-नैला अभियान की शुरुआत हुई। अभियान के शुभारंभ अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव श्री अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल की उपस्थित थे।
    रैली में नागरिकों को अपने घर, मोहल्ले और शहर को साफ रखने का संदेश दिया गया। रैली के माध्यम से कचरे को अलग-अलग रखने, प्लास्टिक का उपयोग छोड़ने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने और स्वच्छता को रोजमर्रा की आदत बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। विशेष अभियान के तहत शहर के सभी वार्डों में स्वच्छता और जनजागरूकता की गतिविधियां संचालित की जाएंगी। नगर पालिका द्वारा शत प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने के साथ कचरे को घर से ही अलग-अलग रखने की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाएगा। स्वच्छता दीदियां एवं मैदानी अमला घर-घर संपर्क कर लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग रखने तथा निर्धारित समय पर कचरा संग्रहण वाहन को ही कचरा देने के लिए प्रेरित करेगें।
    अभियान के दौरान नागरिकों को चार प्रकार के डस्टबिन के माध्यम से कचरे के सही पृथक्करण की जानकारी दी गई। हरे डस्टबिन में गीला कचरा, नीले में सूखा कचरा, लाल में सैनिटरी वेस्ट और पीले डस्टबिन में हानिकारक कचरा रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। कचरे को स्रोत पर ही अलग करने से उसके वैज्ञानिक प्रबंधन और उचित निपटान को बेहतर बनाया जा सकेगा। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने अथवा कचरा जलाने वालो पर प्रथम बार 500 रुपये घरेलू एवं 1,000 रुपये व्यावसायिक जुर्माना तथा दूसरी बार 1,000 रुपये घरेलू एवं 2,000 रुपये व्यावसायिक जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

    विद्यार्थियों के लिए स्रोत पर कचरा पृथक्करण प्रतियोगिता और सभी 25 वार्डों के बीच होगी स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता

    विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से स्रोत पर कचरा पृथक्करण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने घर से ही स्वच्छता की शुरुआत करने तथा घर में उपलब्ध चार डस्टबिन की व्यवस्था के अनुसार कचरे का पृथक्करण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। विद्यार्थी अपने घर में स्रोत पर कचरा पृथक्करण और नगर पालिका के कचरा संग्रहण वाहन को पृथक-पृथक कचरा सौंपने के लिए परिवार के सदस्यों को भी प्रेरित करेंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला प्रशासन द्वारा प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
    नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के सभी 25 वार्डों के बीच स्वच्छता को लेकर स्वच्छ वार्ड पुरस्कार प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य सभी वार्डों के बीच स्वच्छता को लेकर सकारात्मक प्रतिस्पर्धा विकसित करना तथा नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से अपने-अपने वार्ड को अधिक स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्ड को 1 नवंबर 2026, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल पुरस्कार देना नहीं, बल्कि वार्डवासियों में अपने क्षेत्र को बेहतर बनाने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है। प्रतियोगिता के मूल्यांकन के मापदंड, नियम एवं विस्तृत प्रक्रिया की जानकारी नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला द्वारा अलग से साझा की जाएगी।
    अभियान के माध्यम से जांजगीर-नैला को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नागरिकों और व्यापारियों से एकल उपयोग प्लास्टिक से दूरी बनाने की अपील की जा रही है। बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में कपड़े एवं जूट के थैलों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा। दुकानदारों को अपनी दुकानों में डस्टबिन रखने और कचरे का निर्धारित तरीके से निपटान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने अथवा कचरा जलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कहा कि स्वच्छता आज के समय में हम सभी की आवश्यकता है। स्वच्छ जांजगीर-नैला का निर्माण केवल नगर पालिका के प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत अपने घर से करनी होगी। प्रत्येक विद्यार्थी अपने घर में स्वच्छता का संदेश पहुंचाए और परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करे। घर से निकलने वाले कचरे को इधर-उधर न फेंकें, उसे सुरक्षित रखें और नगर पालिका के कचरा संग्रहण वाहन को ही सौंपें। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों की सहभागिता स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बच्चे अपने परिवार और आसपास के लोगों को आसानी से स्वच्छता के प्रति जागरूक कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ अपने घर और मोहल्ले को भी स्वच्छ रखने में भूमिका निभाने की अपील की।
    कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डों के बीच स्वच्छता एवं सुंदरता को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें सबसे स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और आकर्षक वार्ड का चयन कर उसे पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल पुरस्कार देना नहीं, बल्कि वार्डवासियों में अपने क्षेत्र को बेहतर बनाने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है। जब प्रत्येक वार्ड अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी उठाएगा, तभी पूरा शहर स्वच्छ और सुंदर बनेगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से विशेष स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी का अभियान बनाने तथा अपने घर, मोहल्ले और वार्ड को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
    अभियान के दौरान स्वच्छता व्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों को “स्वच्छता मित्र” के रूप में सम्मानित किए जाने की पहल भी की जाएगी। जिला प्रशासन एवं नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता को केवल अभियान का हिस्सा न मानकर इसे अपनी दैनिक जिम्मेदारी बनाएं और सामूहिक सहभागिता से जांजगीर-नैला को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने में सहभागी बनें। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नगर पालिका श्री मोहन यादव, श्रीमती नंदिनी राजवाड़े, श्री अमर सुल्तानिया, इंजी. रवि पांडेय, श्री आनंद मिरी, श्री आशुतोष गोस्वामी, श्री हितेश यादव सहित जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता दीदियां, सफाई कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच समिति

    October 17, 2026

    Deputy CM Arun Sao’ के पैर में चोट, सिम्स में डॉक्टरों ने किया इलाज

    October 17, 2026

    कोड़िया संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में चूक, चोरी के मामले में रखा बालक भागा

    October 17, 2026

    Korba News: चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए 21 नवंबर को लगेगी स्पेशल लोक अदालत, न्यायाधीशों की बैठक में बनी रणनीति

    October 17, 2026

    CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव’ 23 SAS अफसरों की नई पदस्थापना, कई जिलों के अपर और डिप्टी कलेक्टर बदले

    October 17, 2026

    CG High Court Calendar 2027 : नए साल में कब-कब रहेगी कोर्ट की छुट्टी’ हाईकोर्ट ने जारी किया आधिकारिक कैलेंडर

    October 17, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच समिति

    October 17, 2026

    Deputy CM Arun Sao’ के पैर में चोट, सिम्स में डॉक्टरों ने किया इलाज

    October 17, 2026

    कोड़िया संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में चूक, चोरी के मामले में रखा बालक भागा

    October 17, 2026

    Korba News: चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए 21 नवंबर को लगेगी स्पेशल लोक अदालत, न्यायाधीशों की बैठक में बनी रणनीति

    October 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.