Monday, July 7, 2025

जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि जेल की तरह सजी:वृंदावन में बांके बिहारी पहनेंगे बंदियों की बनाई पोशाक; मुंबई में दही हांडी उत्सव जारी

देश में जन्माष्टमी की धूम है। कृष्ण मंदिरों में दर्शन के लिए लोगों की लाइनें लगी हुई हैं। लोग नाच-गाकर भगवान कृष्ण के जन्मदिन की खुशी मना रहे हैं। देशभर के मंदिरों को आज सुंदर रोशनी से सजाया गया है।

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह को जेल की तरह सजाया गया है। वृंदावन में बांके बिहारी रात में बंदियों की बनाई पोशाक पहनेंगे। इसे मथुरा जेल में सजा काट रहे बंदियों ने 15 दिन में तैयार किया। रेशम के धागे से बनी यह ड्रेस हल्के पीले रंग की है।

गुजरात और महाराष्ट्र में कई जगहों पर दही-हांडी फोड़ने के कॉम्प्टीशन हो रहे हैं। मुंबई के ठाणे में दही-हांडी उत्सव मनाया जा रहा है। गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर से श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण की झांकी निकाली।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -