मोरक्को में 7.2 तीव्रता का भूकंप, 632 की मौतें:कई इमारतें ढहीं; ये इस इलाके में आया 120 साल का सबसे ताकतवर भूकंप

अफ्रीकी देश मोरक्को में भूकंप से अब तक 632 लोगों की मौत हो चुकी है। 329 लोग जख्मी हो गए हैं। मोरक्को जियोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। यह शुक्रवार की देर रात आया। हालांकि, US जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी तीव्रता 6.8 बताई है। कहा है कि ये इस इलाके में 120 साल में आया सबसे ताकतवर भूकंप है।

मोरक्को के स्टेट टेलीविजन ने बताया कि भूकंप की वजह से कई इमारतें ढह गईं हैं। सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं।

भूकंप का एपिसेंटर एटलस पर्वत के पास इघिल नाम का गांव बताया जा रहा है, जो माराकेश शहर 70 किलोमीटर की दूरी पर है। भूकंप की गहराई जमीन से 18.5 किलोमीटर नीचे थी। पुर्तगाल और अल्जीरिया तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

तस्वीर माराकेश शहर की है। इसमें इमारत गिरते देखी जा सकती है।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -