Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG BREAKING : रायपुर ग्रामीण में 6 निरीक्षकों की बदली जिम्मेदारी, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

    August 19, 2026

    आईजी श्री राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक;

    August 19, 2026

    CG Crime : बात नहीं करने से नाराज युवक ने महिला पर फेंका एसिड, कांवड़ यात्रा में दो मासूम भी झुलसे

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस से भिड़े हजारों सत्संगी, किया पथराव-मारपीट, DSP-ACP समेत 20 घायल
    Chhattisgarh

    अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस से भिड़े हजारों सत्संगी, किया पथराव-मारपीट, DSP-ACP समेत 20 घायल

    News EditorBy News EditorSeptember 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ताजनगरी आगरा में रविवार को अवैध कब्जा हटाने के दौरान राधा स्वामी सत्संग सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई. सत्संगी सभा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर न सिर्फ पथराव किया बल्कि मारपीट भी की.

    पथराव में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) समेत 20 पुलिसकर्मी और छह सत्संगी घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि घटना दयालबाग क्षेत्र की है.

    सत्संगियों ने डाली काम में रुकावट 

    पुलिस उपायुक्त (शहर) सूरज राय ने बताया कि रविवार को राजस्व विभाग और पुलिस की टीम चक रोड पर कथित रूप से अवैध कब्जा हटाने के लिए पहुंची थी. इस दौरान राधास्वामी सत्संगियों ने कार्रवाई में रुकावट डालने की कोशिश की.

    उन्होंने बताया कि हजारों की संख्या में जुटे सत्संगियों ने पुलिस को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया. इसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया और पथराव शुरू हो गया.

    पुलिस उपायुक्त ने बताया कि भीड़ को बढ़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया. पथराव में एक डीसीपी और एसीपी समेत 20 पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं. कुछ मीडियाकर्मी और लगभग छह सत्संगी भी घायल हुए हैं.

    दोबारा एक्शन की चेतावनी

    राय ने बताया कि राजस्व विभाग और पुलिस अधिकारियों के बीच हुए विचार-विमर्श के बाद सत्संगियों को कब्जे से संबंधित दस्तावेज प्रशासन के सामने पेश के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है. ऐसा नहीं करने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

    दरअसल शनिवार को ही आगरा जिला प्रशासन ने सत्संगियों के कब्जे से करीब 100 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई थी. इस मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से सत्संगियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था.

    खुले आम दी कानून-व्यवस्था को चुनौती

    मगर हैरानी वाली बात है कि सत्संगियों ने कानून व्यवस्था को खुलेआम चुनौती देते हुए दोबारा से सार्वजनिक सड़कों पर गेट लगा कर कब्जा कर लिया. प्रशासन की टीम ने उसे फिर तोड़ दिया और गेट भी अपने साथ ले गई. प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ देर बाद ही रात में सत्संग सभा ने फिर से गेट लगा दिया.

    इस मामले में पुलिस और सदर तहसील के अधिकारी कब्जा हटाने के लिए गए तो सत्संगियों ने एक होकर पुलिस प्रशासन पर पथराव और लाठी डंडों से हमला बोल दिया. पथराव के चलते एक दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मी और अधिकारी घायल हो गए.

    बावजूद इसके सत्संगियों के सामने आगरा पुलिस असहाय बनी रही. बवाल बढ़ता देख जिला प्रशासन एक दिन की मोहलत देकर वापस लौट गया. राजस्व विभाग की ओर से सभा के सदस्यों पर मामला दर्ज कराया गया है, जिसमें 12 लोग नामजद हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG BREAKING : रायपुर ग्रामीण में 6 निरीक्षकों की बदली जिम्मेदारी, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

    August 19, 2026

    आईजी श्री राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक;

    August 19, 2026

    CG Crime : बात नहीं करने से नाराज युवक ने महिला पर फेंका एसिड, कांवड़ यात्रा में दो मासूम भी झुलसे

    August 19, 2026

    कटघोरा में 20 हाथियों का झुंड पहुंचा गांव के करीब, दंतैल की मौजूदगी से ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

    August 19, 2026

    CG NEWS : बिलासपुर जोन के रेलवे स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता सवालों के घेरे में, CAG जांच में E. Coli की पुष्टि

    August 19, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ के 4 स्कूलों में बनेगा मैथ्स पार्क, बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम पर सरकार का बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG BREAKING : रायपुर ग्रामीण में 6 निरीक्षकों की बदली जिम्मेदारी, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

    August 19, 2026

    आईजी श्री राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक;

    August 19, 2026

    CG Crime : बात नहीं करने से नाराज युवक ने महिला पर फेंका एसिड, कांवड़ यात्रा में दो मासूम भी झुलसे

    August 19, 2026

    कटघोरा में 20 हाथियों का झुंड पहुंचा गांव के करीब, दंतैल की मौजूदगी से ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.