Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : जोरापाली प्लांट पर GST विभाग की कार्रवाई, बिलिंग से लेकर ITC तक खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

    August 19, 2026

    CG BREAKING : रायपुर ग्रामीण में 6 निरीक्षकों की बदली जिम्मेदारी, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

    August 19, 2026

    आईजी श्री राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक;

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » आईजी श्री राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक;
    Chhattisgarh

    आईजी श्री राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक;

    News EditorBy News EditorAugust 19, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज दिनांक 18.08.2026 को श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा रेंज के साइबर थानों के नोडल राजपत्रित अधिकारियों (ASP/DSP) एवं साइबर थाना प्रभारियों, साइबर सेल प्रभारियों की उपस्थिति में, साइबर अपराधों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर रेंज की मीटिंग हॉल में आयोजित की गई।

    इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में तेज़ी से बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी व त्वरित बनाने के उद्देश्य से बैठक में साइबर अपराधों व विभिन्न पोर्टलों से प्राप्त शिकायतों पर बिंदुवार गहन समीक्षा की गई।

    प्रमुख बिंदु एवं निर्णय:-
    • . साइबर पोर्टल लॉगिन एवं एफआईआर (FIR) की स्थिति:*
    • साइबर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों एवं दर्ज FIR की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।
    • लंबित प्रकरणों का बिना किसी विलंब के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए।
    • सभी थानों का साइबर पोर्टल पर ‘डेली लॉगिन’ अनिवार्य :
    • केवल सायबर थाने ही नहीं, बल्कि रेंज के सभी सामान्य थानों द्वारा रोजाना साइबर पोर्टल पर लॉगिन करना अनिवार्य होगा।
    • पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को उसी दिन स्वीकार (Accept) कर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
    •
    • फर्जी/संदिग्ध सिम एक्टिवेट करने वाले पॉस (POS) एजेंटों पर तत्काल FIR दर्ज कर गिरफ्तारी के आदेश।
    • पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रेषित mule accounts सूचियों (बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर आदि) के आधार पर तुरंत कार्रवाई कर अनुपालन रिपोर्ट (Compliance Report) भेजने के निर्देश दिए गए।
    • पीड़ितों की ठगी की राशि की त्वरित वापसी (Money Restoration):
    • बैंकों द्वारा होल्ड की गई राशि को पीड़ितों के खातों में जल्द वापस कराने के लिए धारा 106 / कोर्ट ऑर्डर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश।
    • 15 दिन से अधिक पुराने पेंडिंग बैंक होल्ड केसेज पर तत्काल कार्यवाही कर पैसा शीघ्र वापस कराया जाएगा।
    • बैंक समन्वय के दौरान पुलिस अपने स्तर पर रिक्वेस्ट पेंडिंग नहीं रखेगी।
    • साइबर फ्रॉड के डिजिटल संसाधनों को ब्लॉक कराना:
    • ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर, IP एड्रेस, WhatsApp एवं Telegram अकाउंट्स को प्राथमिकता से ब्लॉक कराया जाएगा।
    • इसकी मासिक प्रगति रिपोर्ट उच्च कार्यालय भेजी जाएगी।
    • समन्वय पोर्टल’ डेटा अपलोड एवं ‘साइबर वालंटियर’:
    • गिरफ्तार सभी साइबर अपराधियों का संपूर्ण ब्योरा, फिंगरप्रिंट व एफआईआर स्टेटस ‘समन्वय पोर्टल’ पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
    • पंजीकृत साइबर वालंटियर्स का सत्यापन जल्द पूरा कर जन-जागरूकता हेतु स्थानीय युवाओं को जोड़ा जाएगा।

    प्रमुख दिशा निर्देश (Action Points):
    1. शत-प्रतिशत थानों का लॉगिन: जिले के सभी थानों का नेशनल साइबर अपराध पोर्टल पर नियमित लॉगिन सुनिश्चित करना।
    2. पेंडिंग मामलों का त्वरित निपटारा: 15 दिन से अधिक पुराने पेंडिंग बैंक होल्ड केसेज पर तत्काल कार्यवाही करना।
    3. होल्ड राशि वापसी: धारा 106 के तहत कोर्ट आदेश प्राप्त कर पीड़ितों का पैसा शीघ्र वापस कराना।
    4. साइबर वालंटियर सत्यापन: पंजीकृत साइबर वालंटियर्स का सत्यापन जल्द से जल्द पूरा करना।
    5. फर्जी SIM बेचने वाले POS एजेंटों पर तत्काल FIR/गिरफ्तारी तथा प्रयुक्त SIM, IP एड्रेस व WhatsApp खातों की ब्लॉकिंग करना।
    6. ‘समन्वय पोर्टल’ पर अपराधी डेटा अपलोडिंग करने का निर्देश दिया गया।

    आईजी श्री राम गोपाल गर्ग का संदेश:
    ” बैठक का मूल उद्देश्य क्षेत्र में तेज़ी से बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी व त्वरित बनाना तथा आधुनिक तकनीकी पुलिसिंग स्थापित करना है। सभी अधिकारी इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि थानों में प्रकरणों का त्वरित निराकरण हो और जनता को सीधा लाभ मिले।” सभी अधिकारियों को इन निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी है।

    बैठक में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे, उप पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शर्मा एवं रेंज साइबर थाना के प्रभारी तथा स्टाफ भी उपस्थित रहें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : जोरापाली प्लांट पर GST विभाग की कार्रवाई, बिलिंग से लेकर ITC तक खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

    August 19, 2026

    CG BREAKING : रायपुर ग्रामीण में 6 निरीक्षकों की बदली जिम्मेदारी, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

    August 19, 2026

    CG Crime : बात नहीं करने से नाराज युवक ने महिला पर फेंका एसिड, कांवड़ यात्रा में दो मासूम भी झुलसे

    August 19, 2026

    कटघोरा में 20 हाथियों का झुंड पहुंचा गांव के करीब, दंतैल की मौजूदगी से ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

    August 19, 2026

    CG NEWS : बिलासपुर जोन के रेलवे स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता सवालों के घेरे में, CAG जांच में E. Coli की पुष्टि

    August 19, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ के 4 स्कूलों में बनेगा मैथ्स पार्क, बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम पर सरकार का बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS : जोरापाली प्लांट पर GST विभाग की कार्रवाई, बिलिंग से लेकर ITC तक खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

    August 19, 2026

    CG BREAKING : रायपुर ग्रामीण में 6 निरीक्षकों की बदली जिम्मेदारी, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

    August 19, 2026

    आईजी श्री राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक;

    August 19, 2026

    CG Crime : बात नहीं करने से नाराज युवक ने महिला पर फेंका एसिड, कांवड़ यात्रा में दो मासूम भी झुलसे

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.