मणिपुर में युवक को जिंदा जलाने का वीडियो सामने आया:ITLF का दावा- यह मई की घटना; DGP बोले- अभी पता चला, जांच करा रहे

मणिपुर में रविवार को कुकी समुदाय के युवक को जिंदा जलाने का वीडियो सामने आया है। इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फ्रंट (ITLF) के प्रवक्ता घिन्जा ने ये वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि वीडियो मई का है, लेकिन ये अभी सामने आया है।

7 सेकेंड के वीडियो में जिंदा युवक जलता हुआ दिखाई दे रहा है। आसपास कुछ आरोपियों के केवल पैर दिख रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड से गोलियों के चलने की आवाज भी आ रही है।

दैनिक भास्कर से मणिपुर के डीजीपी राजीव सिंह ने कहा कि वीडियो हमें भी कुछ देर पहले ही मिला है। हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं।

उधर, इंफाल पश्चिम के सिंगजामेई ​​​​​में शनिवार देर रात ग्रामीण विकास मंत्री वाई खेमचंद के घर के गेट के पास ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में CRPF का एक जवान घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, राज्य के CM बीरेन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फ्रंट (ITLF) के प्रवक्ता घिन्जा ने ये वीडियो शेयर किया है। उन्होने कहा कि वीडियो मई का है।  - Dainik Bhaskar

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -