Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आरोपी सुन्दर दास मंहत पिता सम्मेदास महंत उम्र 57 साल साकिन वार्ड नं. 11 सोंठी, थाना सक्ती का सट्टा खेलते गिरफ्तार

    April 25, 2026

    औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं पावर प्लांट सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें

    April 25, 2026

    CG NEWS : एसटीएफ जवान के घर खून-खराबा’ महिला ने मां-बेटे को चाकू से गोदा, बेटी गंभीर

    April 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » इजराइल ने गाजा पर फास्फोरस बम से हमला किया:इससे इलाके में ऑक्सीजन कम हो जाएगी; जंग में अब तक 2,150 लोगों की मौत
    Chhattisgarh

    इजराइल ने गाजा पर फास्फोरस बम से हमला किया:इससे इलाके में ऑक्सीजन कम हो जाएगी; जंग में अब तक 2,150 लोगों की मौत

    News EditorBy News EditorOctober 11, 2023No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इजराइल-हमास जंग का आज पांचवां दिन है। इस बीच इजराइल ने फिलिस्तीन पर फास्फोरस बम दागे हैं। फिलिस्तीन की न्यूज एजेंसी ‘वाफा’ के मुताबिक, इजराइली सेना ने गाजा से लगे हुए अल-करामा शहर पर इजराइल ने प्रतिबंधित फास्फोरस बम का इस्तेमाल किया है। ये बम जिस इलाके में गिरते हैं वहां ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है। इसके कण इतने छोटो होते हैं कि मानव शरीर में घुस जाते हैं।

    वहीं, रातभर में इजराइल ने गाजा में हमास के 200 ठिकानों पर हमले किए। इजराइली एयरफोर्स ने बताया है कि उन्होंने हमास कमांडर मोहम्मद देइफ के पिता के घर पर अटैक किया है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में देइफ के भाई की मौत हुई है।

    गाजा में UN के 9 कर्मचारी मारे गए
    इजराइल और हमास की जंग में अब तक 2,150 लोगों की मौत हुई है। इनमें से करीब 1,200 इजराइली हैं। वहीं अब तक करीब 950 फिलिस्तीनियों ने भी जान गंवाई है। गाजा पर इजराइल के हमले में UN के 9 कर्मचारी मारे गए हैं।

    इस बीच मंगलवार रात अमेरिका का पहला ट्रांसपोर्ट प्लेन गोला-बारूद के साथ इजराइल के नेवातिम एयरबेस पर पहुंच गया।

    दूसरी तरफ, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने पहली बार जंग को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा- यह युद्ध अमेरिकी विदेश नीति की विफलता है। अमेरिका फिलिस्तीनियों के हित को नजरअंदाज कर रहा है।

    इजराइल-हमास जंग के 5वें दिन दोनों तरफ से हमले जारी हैं।
    इजराइल-हमास जंग के 5वें दिन दोनों तरफ से हमले जारी हैं।

    बाइडेन ने इजराइल के लिए मदद दोगुना करने की घोषणा की
    इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से युद्ध के हालात की जानकारी ली। बाइडेन ने मंगलवार देर रात व्हाइट हाउस से अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका इजराइल के साथ है। इजराइल में एक हजार लोगों की अमानवीय तरह से हत्याएं की गई हैं। इनमें 14 अमेरिकी नागरिक मारे गए। इजराइल में नरसंहार हुआ है। इजराइल को इस हमले का जवाब देने का अधिकार है।

    इसके साथ ही उन्होंने इजराइल के लिए मदद को दोगुना करने की घोषणा की। बाइडेन ने कहा- यह आतंकवाद है, लेकिन दुख की बात है कि यहूदी लोगों के लिए यह कोई नई बात नहीं है। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि इजराइल के साथ एकजुटता दिखाने के लिए विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन आज इजराइल रवाना होंगे। वो गुरुवार को इजराइल पहुंच सकते हैं।

    इजराइल और हमास के हमलों से जुड़ी ये 2 तस्वीरें देखिए…

    गाजा पर इजराइल के हमले में अहमद यासीन मस्जिद तबाह हो गई।
    गाजा पर इजराइल के हमले में अहमद यासीन मस्जिद तबाह हो गई।

    गाजा के एकमात्र पावर प्लांट में 9 घंटे का फ्यूल बचा
    फिलिस्तीन की एनर्जी अथॉरिटी के चेयरमैन थाफर मेल्हेम ने वॉयस ऑफ फिलिस्तीन रेडियो को बताया कि गाजा पट्टी के एकमात्र पावर प्लांट में 9 घंटे का ईंधन बचा है। इसके पूरे इलाके की बिजली सप्लाई रुक जाएगी। 9 अक्टूबर को गाजा बॉर्डर पर कब्जे के बाद इजराइल ने गाजा तक होने वाली बिजली सप्लाई रोक दी थी।

    गाजा की तरफ से इजराइल पर 7 अक्टूबर को 5 हजार रॉकेट दागे गए थे। तब से जंग जारी है।
    गाजा की तरफ से इजराइल पर 7 अक्टूबर को 5 हजार रॉकेट दागे गए थे। तब से जंग जारी है।

    लेबनान के बाद सीरिया से भी इजराइल पर हुए हमले
    लेबनान के बाद इजराइल पर सीरिया ने भी हमला कर दिया है। इजराइली सेना ने दावा किया कि वह सीरिया की ओर से हो रही गोलीबारी और रॉकेट हमलों का जवाब तोपखाने और मोर्टार से दे रही है। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने भी कहा है कि फिलिस्तीनी गुट ने सीरियाई क्षेत्र से इजराइल की तरफ रॉकेट हमले किए।

    दूसरी तरफ, लेबनान से भी इजराइल पर दोबारा हमला हुआ। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, लेबनान से 15 रॉकेट दागे गए। ये रॉकेट इजराइल के पश्चिमी शहर गलील और दक्षिणी तटीय शहर अश्कलोन में गिरे।

    जवाबी कार्रवाई में इजराइली सेना ने लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के 3 ठिकानों पर हमला किया है। इससे पहले 8 अक्टूबर को लेबनान बॉर्डर से हिजबुल्लाह ने इजराइल पर गोलीबारी की थी और बम दागे थे।

    आज के बड़े अपडेट्स…

    • इजराइल में भारतीय एम्बेसी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। भारतीय लोग मदद के लिए +972-35226748 और +972-543278392 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। ई-मेल आईडी cons1.telaviv@mea.gov.in पर भी संपर्क किया जा सकता है।
    • हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने इजराइल बॉर्डर पर एंटी-टैंक मिसाइल से अटैक किया, जिसके बाद इजराइली सेना ने ड्रोन से जवाबी हमले किए हैं।
    • मंगलवार रात अमेरिका का पहला ट्रांसपोर्ट प्लेन गोला-बारूद के साथ इजराइल के नेवातिम एयरबेस पर पहुंच गया।
    • इजराइली सेना ने अपने क्षेत्र में हमास के करीब 1,500 लड़ाकों के शव बरामद किए हैं।
    • इजराइल में घायलों की संख्या 2,900 हो गई है। वहीं, गाजा में 4,600 लोग घायल हुए हैं।

    अब देखिए गाजा पर इजराइल के हमले और तबाही की तस्वीरें…

    हमास के अटैक के जवाब में इजराइली सेना गाजा में मार्केट और यूनिवर्सिटी पर भी हवाई हमले कर रही है।
    हमास के अटैक के जवाब में इजराइली सेना गाजा में मार्केट और यूनिवर्सिटी पर भी हवाई हमले कर रही है।
    इजराइल के हवाई हमले से गाजा में बहुमंजिला इमारतों की जगह अब सिर्फ मलबा बचा है।
    इजराइल के हवाई हमले से गाजा में बहुमंजिला इमारतों की जगह अब सिर्फ मलबा बचा है।
    गाजा में इजराइली हमले से सैकड़ों लोग मारे गए हैं।
    गाजा में इजराइली हमले से सैकड़ों लोग मारे गए हैं।
    गाजा में अपने बच्चे की मौत पर उसके शव से लिपट कर रोती महिला।
    गाजा में अपने बच्चे की मौत पर उसके शव से लिपट कर रोती महिला।
    इजराइल के हमले में कई फिलिस्तीनी पत्रकारों की भी मौत हो गई।
    इजराइल के हमले में कई फिलिस्तीनी पत्रकारों की भी मौत हो गई।

    नेतन्याहू ने मोदी को फोन किया
    PM बेंजामिन नेतन्याहू ने 10 अक्टूबर की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया था। उन्होंने मोदी को जंग के बारे में पूरी जानकारी दी। इसके बाद मोदी ने ट्वीट किया- भारत के लोग इस मुश्किल घड़ी में इजराइल के साथ हैं। हम हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ हैं।

    इजराइल में हमास के खिलाफ बनेगी यूनिटी गवर्नमेंट
    इजराइल में 1973 के बाद पहली बार यूनिटी गवर्नमेंट बनेगी। इसके लिए सत्ताधारी लिकुड पार्टी के गठबंधन ने हामी भर दी है। यानी इजराइल में ऐसी सरकार बनेगी, जिसमें सभी पार्टियां शामिल होंगी। यूनिटी गवर्नमेंट या वॉर कैबिनेट जंग के वक्त बनती है।

    गाजा बॉर्डर पर इजराइल का कब्जा
    10 अक्टूबर को इजराइल की सेना ने घोषणा की थी कि उन्होंने गाजा बॉर्डर पर कब्जा कर उसे पूरी तरह से सील कर दिया है। दरअसल, 9 अक्टूबर को इजराइल सरकार ने अपनी सेना को पूरी गाजा पट्टी पर कब्जे के आदेश दिए थे।

    इजराइल ने 1 लाख सैनिकों को गाजा बॉर्डर पर तैनात किया था। साथ ही 3 लाख सैनिकों को तैयार रहने के लिए कहा गया। इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने अधिकारियों को गाजा पट्टी में खाना, पानी, बिजली और फ्यूल की सप्लाई बंद करने के भी आदेश दिए थे।

    नेतन्याहू बोले- हम पर जंग थोपी गई, अब इसे हम ही खत्म करेंगे
    जंग के बीच नेतन्याहू ने कहा कि हमास ने हम पर हमले कर बड़ी गलती की है। हम इसकी ऐसी कीमत वसूलेंगे, जिसे हमास और इजराइल के बाकी दुश्मनों की पीढ़ियां दशकों तक याद रखेंगी।

    PM नेतन्याहू ने कहा- हम युद्ध नहीं चाहते थे। हम पर बहुत क्रूर तरीके से यह थोपा गया। हमने भले ही युद्ध शुरू नहीं किया, लेकिन इसका अंत हम ही करेंगे। इजराइल सिर्फ अपने लोगों के लिए नहीं बल्कि बर्बरता के खिलाफ खड़े हर देश के लिए लड़ रहा है।

    इजराइल में हमास के हमले और तबाही से जुड़ी तस्वीरें…

    इजराइल के नेतिवोत में घायलों की मदद करते एक 22 साल के युवक की हमास के लड़ाकों ने हत्या कर दी।
    इजराइल के नेतिवोत में घायलों की मदद करते एक 22 साल के युवक की हमास के लड़ाकों ने हत्या कर दी।
    गाजा सीमा पर केफर अज्जा गांव में मारे गए लोगों की बॉडी को देखते इजराइली सैनिक।
    गाजा सीमा पर केफर अज्जा गांव में मारे गए लोगों की बॉडी को देखते इजराइली सैनिक।
    केफर अज्जा में हमास के हमले में कई गाड़ियां जल गईं।
    केफर अज्जा में हमास के हमले में कई गाड़ियां जल गईं।
    इजराइल के यरुशलम में हमास के लड़ाकों से बचने के लिए लोग छुपकर शरण ले रहे हैं।
    इजराइल के यरुशलम में हमास के लड़ाकों से बचने के लिए लोग छुपकर शरण ले रहे हैं।
    इजराइल में जान बचने के लिए लोग अपने परिवार के साथ बिल्डिंग्स में शरण लिए हुए हैं।
    इजराइल में जान बचने के लिए लोग अपने परिवार के साथ बिल्डिंग्स में शरण लिए हुए हैं।
    इजराइल में अपनों की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार कर लौटती महिलाएं।
    इजराइल में अपनों की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार कर लौटती महिलाएं।

    हमले से पहले मिस्र ने इजराइल को चेताया था
    टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र का कहना है कि उसने ‘जंग’ के सिलसिले में इजराइल को वॉर्निंग दी थी। मिस्र के इंटेलिजेंस अफसर ने कहा- हमने इजराइल को ‘कुछ बड़ा’ होने की चेतावनी दी थी, लेकिन इजराइल ने इस पर ध्यान नहीं दिया। मिस्र अक्सर इजराइल और हमास के बीच मध्यस्थता करवाता है।

    दरअसल, पहले मिस्र उन अरब देशों में शामिल था, जो इजराइल को अपना दुश्मन मानते थे। मिस्र ने इजराइल के खिलाफ कई जंग भी लड़ी है। हालांकि 1973 की अरब-इजराइल जंग के 7 साल बाद ही मिस्र ने इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दी थी। तब से इसे इजराइल और फिलिस्तीन के बीच मध्यस्थता कराने वाले देश के तौर पर देखा जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    आरोपी सुन्दर दास मंहत पिता सम्मेदास महंत उम्र 57 साल साकिन वार्ड नं. 11 सोंठी, थाना सक्ती का सट्टा खेलते गिरफ्तार

    April 25, 2026

    औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं पावर प्लांट सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें

    April 25, 2026

    CG NEWS : एसटीएफ जवान के घर खून-खराबा’ महिला ने मां-बेटे को चाकू से गोदा, बेटी गंभीर

    April 25, 2026

    “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार

    April 25, 2026

    “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही

    April 25, 2026

    Fake Facebook ID Scam : फेसबुक पर फर्जीवाड़ा , IAS तारण प्रकाश सिन्हा के परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर की जा रही है पैसों की डिमांड

    April 25, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    आरोपी सुन्दर दास मंहत पिता सम्मेदास महंत उम्र 57 साल साकिन वार्ड नं. 11 सोंठी, थाना सक्ती का सट्टा खेलते गिरफ्तार

    April 25, 2026

    औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं पावर प्लांट सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें

    April 25, 2026

    CG NEWS : एसटीएफ जवान के घर खून-खराबा’ महिला ने मां-बेटे को चाकू से गोदा, बेटी गंभीर

    April 25, 2026

    “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार

    April 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.