Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व कांग्रेस सांसद Sajjan Kumar’ ने 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दंगा मामले में जेल में थे बंद

    August 20, 2026

    CG Sports Awards 2026 : छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार 2026 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, खिलाड़ियों को 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर

    August 20, 2026

    CG News : इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग’ जांच शुरू

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कोरबा जिले में 100 वर्ष से अधिक आयु के 141 मतदाता करेंगे मतदान, 38 थर्ड जेंडर मतदाता भी डालेंगे वोट, कुल नौ लाख 20 हजार 85 मतदाता
    Chhattisgarh

    कोरबा जिले में 100 वर्ष से अधिक आयु के 141 मतदाता करेंगे मतदान, 38 थर्ड जेंडर मतदाता भी डालेंगे वोट, कुल नौ लाख 20 हजार 85 मतदाता

    News EditorBy News EditorNovember 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 4 नवंबर 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में कोरबा जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारी अंतिम चरण में है। इस चुनाव में कोरबा जिले में कुल नौ लाख 20 हजार 85 मतदाता अपना वोट डालेंगे। लोकतंत्र के इस महापर्व में कोरबा जिले के 141 ऐसे मतदाता भी अपना बहुमूल्य मतदान करेंगे जिनकी आयु 100 वर्ष से अधिक है। ऐसे मतदाताओं को मतदान करने में सहयोग के लिए पृथक से मतदान दलों का गठन भी किया गया है। ये मतदान दल वरिष्ठ मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान में सहयोग करेंगे।
    कोरबा जिला अन्तर्गत पाली-तानाखार, कटघोरा, कोरबा और रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 17 नवंबर को मतदान होना है। इस मतदान में जिले के विधानसभा वार मतदाताओं की संख्या जारी कर दी गई है। जिसमें रामपुर विधानसभा अन्तर्गत पुरूष मतदाता एक लाख आठ हजार 908, महिला मतदाता एक लाख 12 हजार 216 कुल दो लाख 21 हजार 124, कोरबा विधानसभा अन्तर्गत पुरूष मतदाता एक लाख 29 हजार 042, महिला मतदाता एक लाख 26 हजार 777, थर्ड जेंडर 21, कुल मतदाता दो लाख 55 हजार 840, कटघोरा विधानसभा अन्तर्गत पुरूष मतदाता एक लाख आठ हजार 462, महिला मतदाता एक लाख छः हजार 299, थर्ड जेंडर नौ, कुल मतदाता दो लाख 14 हजार 770, पाली-तानाखार विधानसभा अन्तर्गत पुरूष मतदाता एक लाख 13 हजार 428, महिला मतदाता एक लाख 14 हजार नौ सौ पंद्रह, थर्ड जेंडर -8, कुल मतदाता दो लाख 28 हजार 351 है।
    महिला मतदाताओं की संख्या है अधिक
    कोरबा जिले में कुल नौ लाख 20 हजार 85 मतदाता हैं जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या पुरूष के मुकाबले अधिक है। जिले में महिला मतदाताओं की संख्या चार लाख 60 हजार 207 और पुरूष मतदाताओं की संख्या चार लाख 59 हजार 840 है। जिले में थर्ड जेंडरों की संख्या 38 है। विधानसभावार देखें तो रामपुर विधानसभा में एक लाख 12 हजार 216, पाली तानाखार में एक लाख 14 हजार 915 महिला मतदाता हैं। कटघोरा और कोरबा विधानसभा में पुरूष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओं की संख्या से अधिक है।
    विधानसभा निर्वाचन 2018 में कोरबा जिले में 78.61 प्रतिशत हुआ था मतदान
    विधानसभा निर्वाचन 2018 में कोरबा जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः रामपुर, कोरबा, कटघोरा और पाली तानाखार में मतदान का प्रतिशत 78.61 था। विधानसभा क्षेत्र रामपुर में 83.37, कोरबा 71.56, कटघोरा 77.65 और पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में 81.89 प्रतिशत मतदान हुआ था। रामपुर विधानसभा में 83.66 पुरुष एवं 83.38 महिला मतदाताओं ने, कोरबा विधानसभा में 71.19 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने जबकि 71.98 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने, कटघोरा विधानसभा अंतर्गत 76.78 पुरुष एवं 78.56 महिला मतदाताओं ने इसी तरह पाली तानाखार विधानसभा में 82.23 पुरुष एवं 81.54 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
    पिछले विधानसभा निर्वाचन की तुलना में 82 हजार 514 मतदाता बढ़े
    विधानसभा निर्वाचन 2018 हेतु कोरबा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों हेतु कुल आठ लाख 37 हजार 571 मतदाता चिन्हित थे। विधानसभा रामपुर में दो लाख एक हजार 546 मतदाता, कोरबा में दो लाख 26 हजार 304 मतदाता, कटघोरा में एक लाख 97 हजार 526, और पाली तानाखार में दो लाख 12 हजार 195 मतदाता थे। जिसमें 30 ट्रांसजेंडर मतदाता थे। विधानसभा निर्वाचन 2023 में कोरबा जिले से कुल नौ लाख 20 हजार 85 मतदाता चिन्हित हैं। गत विधानसभा चुनाव 2018 की तुलना में इस चुनाव में 82 हजार 514 मतदाता बढ़े हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    पूर्व कांग्रेस सांसद Sajjan Kumar’ ने 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दंगा मामले में जेल में थे बंद

    August 20, 2026

    CG Sports Awards 2026 : छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार 2026 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, खिलाड़ियों को 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर

    August 20, 2026

    CG News : इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग’ जांच शुरू

    August 20, 2026

    IGKV में पेपर लीक से हड़कंप, B.Sc. सेकंड ईयर का एग्जाम कैंसिल’ जांच के लिए कमेटी बनी

    August 20, 2026

    कोरबा में वन मंत्री का बड़ा एक्शन, हाथी-मानव संघर्ष पर रोक के लिए तैयार होगा विशेष प्लान

    August 20, 2026

    खारुन नदी में बहा ग्रामीण, दूसरे दिन 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

    August 20, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    पूर्व कांग्रेस सांसद Sajjan Kumar’ ने 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दंगा मामले में जेल में थे बंद

    August 20, 2026

    CG Sports Awards 2026 : छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार 2026 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, खिलाड़ियों को 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर

    August 20, 2026

    CG News : इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग’ जांच शुरू

    August 20, 2026

    IGKV में पेपर लीक से हड़कंप, B.Sc. सेकंड ईयर का एग्जाम कैंसिल’ जांच के लिए कमेटी बनी

    August 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.