Monday, July 7, 2025

हाईवे पर धू-धूकर जली पैसेंजर बस, दो यात्रियों की झुलसकर मौत, कई घायल

गुरुग्राम से भीषण हादसे की खबर मिली है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई जिसमें झुलसकर दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग बुझा दी। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम की मशक्कत के बीच बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। इसके बाद तुरंत ही सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची। दो लोगों की मौत की खबर है वहीं जानकारी के मुताबिक घायल पांच लोगों को मेदांता अस्पताल में और आठ लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

उन्होंने बताया कि सेक्टर 31 फ्लाईओवर पर यह घटना हुई और इस हादसे में अन्य कई सवारियां झुलस गई हैं। हादसे में दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई और 10 से ज़्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए हैं।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -