Monday, July 7, 2025

बीजेपी ने पुरानी बस्ती थाना घेरा VIDEO:दो समुदाय के युवकों में विवाद, पीड़ित बोले- बीजेपी का पोस्टर लगाने पर लाठी-डंडे से पीटा

इस मारपीट की खबर मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता पुरानी बस्ती थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर मांग की।रायपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर रात पुरानी बस्ती थाने का घेराव कर दिया। पूरा विवाद अश्विनी नगर गौरा-गौरी चौक पर BJP का झंडा लगाने को लेकर शुरू हुआ था। दो पक्षों के युवकों के बीच विवाद के बात मारपीट हो गई। जिसमें युवकों को काफी चोटें आईं है। इनमें भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल थे। विवाद के बाद भाजपा के लोगों ने देर रात 12 बजे पुरानी बस्ती थाने का घेराव कर हंगामा किया।

पीड़ित गल्लू साहू के मुताबिक गौरा-गौरी चौक के आसपास घरों में भारतीय जनता पार्टी का चुनावी पोस्टर लगा रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद एक समुदाय के युवकों ने मिलकर उनके साथ पहले बहस की। फिर गाली-गलौज करने लगे। जब उन्हें ऐसा करने से मना किया गया। तो फिर उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी।

ये युवक अपने साथ चाकू हसिया जैसे धारदार समान रखे हुए थे। इन्होंने पहले बांस डंडे से पिटाई की।
ये युवक अपने साथ चाकू हसिया जैसे धारदार समान रखे हुए थे। इन्होंने पहले बांस डंडे से पिटाई की।

चाकू, हंसिया जैसे धारदार सामान से हमला

एक अन्य पीड़ित शिव साहू ने बताया कि ये युवक चाकू, हंसिया जैसे धारदार सामान रखे थे। इन्होंने पहले लाठी से पिटाई की। इस मारपीट के दौरान उस समुदाय के कुछ और युवक पहुंच गए। फिर उन्होंने गल्लू के दोस्त बलराम साहू पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घटना में पीड़ित के बाएं हाथ की कलाई, कंधे और पीठ में चोट लगी है।

ये पूरा बवाल एक समुदाय के युवकों के साथ दूसरे समुदाय के युवकों की मारपीट को लेकर था।
ये पूरा बवाल एक समुदाय के युवकों के साथ दूसरे समुदाय के युवकों की मारपीट को लेकर था।

20-25 की संख्या में थे युवक, महिलाओं के साथ भी अश्लील गाली-गलौच

जानकारी के मुताबिक, ये युवक करीब 20 से 25 की संख्या में थे। मारपीट में आरोपियों ने वहां पर खड़ी महिलाओं के साथ भी बदतमीजी की। उन्होंने महिलाओं से गाली-गलौज की। पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवकों के हाथों में लाठी है । ये सभी बेरहमी से मारपीट करते दिख रहे हैं।

इस मारपीट में पीड़ित युवकों के शरीर में कई जगह चोटें आई हैं।
इस मारपीट में पीड़ित युवकों के शरीर में कई जगह चोटें आई हैं।

रात 12 बजे थाने के सामने बवाल

भाजपा कार्यकर्ता के साथ हुई इस मारपीट की खबर मिलते ही बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता पुरानी बस्ती थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के सामने नाराजगी जाहिर करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर मांग की। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे। पुलिस इन्हें शांत कराते दिखी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -