Monday, July 7, 2025

रामा यूनिवर्सिटी हॉस्टल में MBBS स्टूडेंट का मर्डर:गर्लफ्रेंड के विवाद में धारदार हथियार से हत्या, 8 छात्राओं से पूछताछ

ये एक पार्टी के समय की फोटो है। इसी पार्टी के बाद विवाद खड़ा हुआ था।कानपुर में रामा यूनिवर्सिटी कैंपस में MBBS छात्र की निर्मम हत्या कर दी गई। बॉडी पर कट के कई निशान मिले हैं। सुबह जब सिक्योरिटी गार्ड हॉस्टल के बेसमेंट में पहुंचा तो उसे खून से लथपथ शव मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि साहिल की हत्या गर्लफ्रेंड के विवाद में हुई है। साथी छात्र ने ही इस जघन्य हत्याकांड काे अंजाम दिया है। पुलिस आठ छात्राओं से भी पूछताछ कर रही है।

मृतक छात्र का नाम साहिल सारस्वत था। वह मथुरा के आशा मंडी का रहने वाला था। MBBS सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था और ओल्ड बॉयज हॉस्टल के रूम नंबर-127 में रहता था। CCTV फुटेज और अन्य जांच में सामने आया है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति हॉस्टल के अंदर प्रवेश नहीं किया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी छात्रों और उसकी गर्लफ्रेंड को हिरासत में लिया है। जल्द ही इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करके आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

सूचना पर पुलिस कमिश्नर डॉ. आरके स्वर्णकार, जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। आठ छात्राओं से पुलिस बंद कमरे में पूछताछ कर रही है। सभी के मोबाइल जांच के लिए कब्जे में लिए हैं।

ये एक पार्टी के समय की फोटो है। इसी पार्टी के बाद विवाद खड़ा हुआ था।
ये एक पार्टी के समय की फोटो है। इसी पार्टी के बाद विवाद खड़ा हुआ था।

बर्थडे पार्टी में मेडिकल छात्र की हत्या
पुलिस की जांच में सामने आया है कि 24 नवंबर को छात्र साहिल सारस्वत का बर्थडे था। इसके पहले 21 नवंबर को साहिल ने कानपुर के माल रोड स्थित एक बार में पार्टी दी थी। इसमें 10 से 12 लोग शामिल हुए थे। साहिल के साथ पढ़ने वाली पांच लड़के और लड़कियां ही इस पार्टी में शामिल हुई थीं।

इस पार्टी का फोटो वायरल होने के बाद क्लासमेट ने पार्टी को लेकर दबाव बनाया था। इसके चलते 25 नवंबर को हॉस्टल में शराब और कबाब पार्टी का आयोजन किया गया था। इसी पार्टी में झगड़े के बाद देर रात 2 से 4 बजे तक हत्याकांड को अंजाम दिया गया। सुबह हाॅस्टल के बेसमेंट में शव मिलने की जानकारी मिलने पर रामा यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -