Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : अंतिम संस्कार की चिंगारी से भड़की आग, पलभर में गरीब परिवार का घर हुआ राख

    April 28, 2026

    Congress Councillor Suspended : पुलिस की बड़ी सफलता , कारोबारी के घर से चोरी हुए 50 लाख में से 49 लाख रुपये बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

    April 28, 2026

    Chhattisgarh Education Dept Action : शिक्षा विभाग की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक , प्रशासनिक लापरवाही और खराब प्रदर्शन पर गिरी गाज

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ISI के 2 जासूस गिरफ्तार:UP के एक युवक के खाते में 70 लाख आए, दूसरे ने सेना के टैंक के फोटो पाकिस्तान भेजे
    Chhattisgarh

    ISI के 2 जासूस गिरफ्तार:UP के एक युवक के खाते में 70 लाख आए, दूसरे ने सेना के टैंक के फोटो पाकिस्तान भेजे

    News EditorBy News EditorNovember 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    यूपी ATS ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर टेरर फाइनेंसिंग का भी आरोप है। इनकी पहचान रामपुर के रहने वाले अमृत गिल उर्फ अमृतपाल सिंह और गाजियाबाद के फरीदनगर निवासी रियाजुद्दीन के रूप में हुई है। इनके पास से तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ लखनऊ के ATS थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    रियाजुद्दीन के बैंक खाते में एक महीने में 70 लाख आए
    ATS ने बताया, पहले रियाजुद्दीन, इजहारुल और तीन अन्य ISI एजेंटों के खिलाफ जांच शुरू हुई थी। इसमें पता चला कि रियाजुद्दीन के बैंक खाते में मार्च-2022 से अप्रैल-2022 तक करीब 70 लाख रुपए आए हैं। ऑटो ड्राइवर अमृत गिल के खाते में भी रकम आई।

    ATS का दावा है कि अमृत गिल ने भारतीय आर्मी के टैंक आदि की सूचनाएं पाकिस्तान भेजी थीं। रियाजुद्दीन ISI के संपर्क में इजहारुल नामक व्यक्ति के जरिए आया था। दोनों की मुलाकात राजस्थान में वेल्डिंग का काम करते वक्त हुई थी। उसके बाद से ही दोनों ISI के लिए काम कर रहे थे।

    ये तस्वीर रियाजुद्दीन की है। यह हापुड़ जिले के कस्बा पिलखुवा में वेल्डिंग का काम करता है।
    ये तस्वीर रियाजुद्दीन की है। यह हापुड़ जिले के कस्बा पिलखुवा में वेल्डिंग का काम करता है।

    अमृत गिल पाकिस्तानी ISI एजेंट के संपर्क में था
    ATS की पूछताछ में पता चला है कि मूल रूप से भटिंडा का रहने वाला अमृत गिल ISI एजेंट के संपर्क में था। वह भारतीय सेना से जुड़ी जानकारियां साझा करता था। इस काम के बदले रियाजुद्दीन और इजहारुल की मदद से अमृत गिल को समय-समय पर पैसा मुहैया कराया जाता था। इजहारुल पहले से बिहार की बेतिया जेल में बंद है। इसे भी वारंट पर लखनऊ लाकर पूछताछ की जाएगी।

    ATS का दावा है कि अमृत गिल ने भारतीय आर्मी के टैंक की सूचनाएं पाकिस्तान भेजी थीं।
    ATS का दावा है कि अमृत गिल ने भारतीय आर्मी के टैंक की सूचनाएं पाकिस्तान भेजी थीं।

    पिलखुवा में वेल्डिंग का काम करता है रियाजुद्दीन
    ISI ने गाजियाबाद से जिस रियाजुद्दीन को गिरफ्तार किया है, वह हापुड़ जिले के कस्बा पिलखुवा में वेल्डिंग का काम करता है। जबकि उसके पिता अनवर ये काम अपने पैतृक गांव में ही करते हैं। रियाजुद्दीन का खाता केनरा बैंक में खुला है। इसी खाते में 70 लाख रुपए की संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुई, जिसके बाद वो जांच एजेंसियों के निशाने पर आया था।

    गाजियाबाद के कस्बा फरीदनगर में रियाजउद्दीन के पिता अनवर की वेल्डिंग की दुकान।
    गाजियाबाद के कस्बा फरीदनगर में रियाजउद्दीन के पिता अनवर की वेल्डिंग की दुकान।

    कुछ दिन पहले ATS ने रियाजुद्दीन से लंबी पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया था। रियाजुद्दीन का कहना था कि मेरा खाता बिहार निवासी इजहारुल हुसैन ने खुलवाया था। इसके बाद पासबुक, चेकबुक और डेबिट कार्ड इजहारुल ने अपने पास रख लिया था। इसके बदले उसको 10 हजार रुपए महीना दिए जाते थे।

    गाजियाबाद के कस्बा फरीदनगर का कैनरा बैंक, जहां रियाजुद्दीन का खाता खुला था। इसी खाते में 70 लाख रुपए आए थे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : अंतिम संस्कार की चिंगारी से भड़की आग, पलभर में गरीब परिवार का घर हुआ राख

    April 28, 2026

    Congress Councillor Suspended : पुलिस की बड़ी सफलता , कारोबारी के घर से चोरी हुए 50 लाख में से 49 लाख रुपये बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

    April 28, 2026

    Chhattisgarh Education Dept Action : शिक्षा विभाग की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक , प्रशासनिक लापरवाही और खराब प्रदर्शन पर गिरी गाज

    April 28, 2026

    Chhattisgarh High Court का सख्त आदेश’ जनगणना ड्यूटी से इनकार नहीं कर सकेंगे कर्मचारी, बताया ‘राष्ट्रीय दायित्व’

    April 28, 2026

    CG NEWS : गांजा तस्करों पर छापा, DSP की गाड़ी ही ले उड़ा चोर: लोकेशन ट्रैक कर पुलिस ने दबोचा आरोपी

    April 28, 2026

    CG New Excise Policy 2026 : ‘पहले आओ-पहले पाओ’ सिस्टम , अहाता आवंटन में अब सिफारिश नहीं, डिजिटल स्पीड तय करेगी किसे मिलेगा ठेका

    April 28, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    CG NEWS : अंतिम संस्कार की चिंगारी से भड़की आग, पलभर में गरीब परिवार का घर हुआ राख

    April 28, 2026

    Congress Councillor Suspended : पुलिस की बड़ी सफलता , कारोबारी के घर से चोरी हुए 50 लाख में से 49 लाख रुपये बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

    April 28, 2026

    Chhattisgarh Education Dept Action : शिक्षा विभाग की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक , प्रशासनिक लापरवाही और खराब प्रदर्शन पर गिरी गाज

    April 28, 2026

    Chhattisgarh High Court का सख्त आदेश’ जनगणना ड्यूटी से इनकार नहीं कर सकेंगे कर्मचारी, बताया ‘राष्ट्रीय दायित्व’

    April 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.