Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व कांग्रेस सांसद Sajjan Kumar’ ने 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दंगा मामले में जेल में थे बंद

    August 20, 2026

    CG Sports Awards 2026 : छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार 2026 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, खिलाड़ियों को 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर

    August 20, 2026

    CG News : इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग’ जांच शुरू

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने चार्टर्ड प्लेन बुक कराया:जीते प्रत्याशियों को सर्टिफिकेट सहित रायपुर पहुंचने के निर्देश दिए
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने चार्टर्ड प्लेन बुक कराया:जीते प्रत्याशियों को सर्टिफिकेट सहित रायपुर पहुंचने के निर्देश दिए

    News EditorBy News EditorNovember 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला था। इसके बाद सीएम पद के लिए भूपेश बघेल के समर्थन में विधायक दिल्ली रवाना हुए थे। वे बस में बैठकर एयरपोर्ट के लिए निकले थे।छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले हॉर्स ट्रेडिंग से बचने की तैयारी कर ली है। पार्टी सूत्रों ने बताया- परिणाम आते ही जीते प्रत्याशियों को बेंगलुरु भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कांग्रेस ने 72 सीटर चार्टर्ड प्लेन भी बुक करा लिया है। इसमें जीते विधायकों के साथ ही पार्टी के नेता भी होंगे। कांग्रेस के लिए कर्नाटक सबसे सुरक्षित जगह है। वहां भी कांग्रेस की सरकार है।

    छत्तीसगढ़ में दो चरणाों में 7 और 17 नवंबर को वोट डाले गए थे। परिणाम 3 दिसंबर को आएगा।

    छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला था। इसके बाद सीएम पद के लिए भूपेश बघेल के समर्थन में विधायक दिल्ली रवाना हुए थे। वे बस में बैठकर एयरपोर्ट के लिए निकले थे।
    छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला था। इसके बाद सीएम पद के लिए भूपेश बघेल के समर्थन में विधायक दिल्ली रवाना हुए थे। वे बस में बैठकर एयरपोर्ट के लिए निकले थे।

    जीत के बाद सीधे रायपुर आने के निर्देश
    सूत्रों की मानें तो पार्टी ने सभी प्रत्याशियों से कहा है- जीत का सर्टिफिकेट मिलते ही उसे लेकर सीधे रायपुर चले आएं। यहां के VIP रोड पर एक होटल में नवनिर्वाचित विधायकों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है। सभी प्रत्याशी रातभर एक साथ यही रुकेंगे।

    एक साथ बेंगलुरु जाएंगे नवनिर्वाचित विधायक
    सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के बस्तर से लेकर सरगुजा तक के नवनिर्वाचित विधायकों को आने में जो समय लगेगा, इसे ध्यान में रखते हुए दूसरे दिन यानी 4 दिसंबर को सभी जीते हुए विधायकों को बेंगलुरु भेजा जाएगा।

    2018 में विधानसभा चुनाव के बाद भूपेश बघेल को सीएम बनाने के लिए दिल्ली में छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ कांग्रेस आलाकमान की बैठक हुई थी। (फाइल फोटो)
    2018 में विधानसभा चुनाव के बाद भूपेश बघेल को सीएम बनाने के लिए दिल्ली में छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ कांग्रेस आलाकमान की बैठक हुई थी। (फाइल फोटो)

    बीजेपी-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला
    दैनिक भास्कर ने अपनी ग्राउंड रिपोर्ट में भी यह बताया था कि बीजेपी-कांग्रेस में इस बार कड़ा मुकाबला है। राजनीतिक पार्टियां भी इस तैयारी में हैं कि अगर जीत-हार का आंकड़ा बड़ा नहीं हुआ तो विधायकों को सुरक्षित कैसे रखा जा सकता है।

    50-55 सीटें बढ़ाएंगी टेंशन
    कांग्रेस पार्टी ने 2018 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। परिणाम आए तो कांग्रेस के 68 प्रत्याशी जीत कर विधायक बने। इस बार स्थितियां कांग्रेस के पक्ष में इतनी अनुकूल नहीं हैं। पार्टी को डर है कि अगर बहुमत आता है और जीतने वाले विधायकों की संख्या 50-55 के बीच रही तो हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा बढ़ जाएगा।

    एमपी कांग्रेस से छत्तीसगढ़ ने लिया सबक
    2018 में कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश में अपनी सरकार बना ली थी। सरकार बनाने के डेढ़ साल बाद ही कुछ विधायक कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। इसके चलते कांग्रेस की सरकार गिरा दी गई थी। एमपी के अलावा महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों से सबक लेते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    पूर्व कांग्रेस सांसद Sajjan Kumar’ ने 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दंगा मामले में जेल में थे बंद

    August 20, 2026

    CG Sports Awards 2026 : छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार 2026 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, खिलाड़ियों को 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर

    August 20, 2026

    CG News : इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग’ जांच शुरू

    August 20, 2026

    IGKV में पेपर लीक से हड़कंप, B.Sc. सेकंड ईयर का एग्जाम कैंसिल’ जांच के लिए कमेटी बनी

    August 20, 2026

    कोरबा में वन मंत्री का बड़ा एक्शन, हाथी-मानव संघर्ष पर रोक के लिए तैयार होगा विशेष प्लान

    August 20, 2026

    खारुन नदी में बहा ग्रामीण, दूसरे दिन 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

    August 20, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    पूर्व कांग्रेस सांसद Sajjan Kumar’ ने 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दंगा मामले में जेल में थे बंद

    August 20, 2026

    CG Sports Awards 2026 : छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार 2026 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, खिलाड़ियों को 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर

    August 20, 2026

    CG News : इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग’ जांच शुरू

    August 20, 2026

    IGKV में पेपर लीक से हड़कंप, B.Sc. सेकंड ईयर का एग्जाम कैंसिल’ जांच के लिए कमेटी बनी

    August 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.