वाराणसी के दशाश्वमेध कोतवाली क्षेत्र के कैलाश भवन देवनाथपुर में गुरुवार शाम एक परिवार के चार लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सभी आंध्र प्रदेश से काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने आए थे।
धर्मशाला की तीसरी मंजिल के कमरे में तीनों के शव लटके मिले। मरने वालों की पहचान जय राज (23), लावणिया (45), कोंडा वर्पीय (50) और राजेश (25) के तौर पर हुई है। चारों लोग 3 दिसंबर को आए थे, 6 दिसंबर को इनका चेक आउट था। अगले दिन बाहर नहीं आने पर धर्मशाला में एक महिला ने दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज न आने पर खिड़की से देखा तो सभी फांसी के फंदे पर लटके मिले।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को फंदे से उतारा। आत्महत्या करने वालों में तीन पुरुष और एक महिला है। ACP दशाश्वमेध अवधेश पांडेय और थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह मौके पर पहुंचे।
फॉरेंसिक टीम को बुलाया। चारों को पुलिस ने फंदे से उतारा और शव को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद कैलाश भवन में अफरातफरी मच गई। पुलिस सामूहिक आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।



