Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    April 28, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित

    April 28, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
    Chhattisgarh

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    News EditorBy News EditorApril 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
    इसी क्रम में सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस द्वारा चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण एवं मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कमरे आलम द्वारा दिनांक 05.04.2026 को थाना बालकोनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके चाचा शादी कार्यक्रम में शामिल होने बिहार गए हुए थे। इस दौरान अज्ञात चोर द्वारा सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम चोरी कर ली गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालकोनगर में अपराध क्रमांक 200/2024 धारा 331(4), 305, 317(2), 3,5 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा चोरी गए माल मशरूका एवं आरोपियों की शीघ्र पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया। निर्देश के पालन में थाना प्रभारी बालकोनगर निरीक्षक युवराज तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई।

    जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—
    01. अमित देवांगन उर्फ मिथलेश देवांगन, पिता लक्ष्मी प्रसाद देवांगन, उम्र 26 वर्ष, निवासी परसाभाठा दुर्गा पंडाल के पास, बालको, थाना बालकोनगर जिला कोरबा।
    02. राकेश कुमार बघेल उर्फ राका, पिता स्व. सुखदेवानंद बघेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी क्वार्टर नंबर 796 ए-टाइप सेक्टर-5 बालको, थाना बालकोनगर जिला कोरबा।
    03. राकेश कुमार सोनी, पिता फनीत राम सोनी, उम्र 37 वर्ष, निवासी परसाभाठा शिव मंदिर के पास, बालको, थाना बालकोनगर जिला कोरबा।

    आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई। आरोपियों से कुल 280000 का मसरूका बरामद किया गया। साथ ही चोरी के आभूषण खरीदने वाले आरोपी राकेश कुमार सोनी के कब्जे से भी सोना-चांदी बरामद किया गया। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बालकोनगर निरीक्षक युवराज तिवारी, सउनि अजय सिंह, सउनि माखन लाल पात्रे, आरक्षक 531 अनिल साहू, आरक्षक 468 गजेन्द्र राजवाड़े एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

    कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित

    April 28, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

    April 28, 2026

    CG NEWS : भारतमाला मार्ग पर फिर दहशत’ चलती कार पर पथराव, लूट की कोशिश; एक हफ्ते में दूसरी वारदात

    April 28, 2026

    Big Revelation In Bharatmala Scam : छत्तीसगढ़ में ED का एक्शन’ अभनपुर में छापे के दौरान हंगामा, अधिकारियों को धक्का; सोना-चांदी की बरामदगी

    April 28, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

    April 28, 2026

    Chhattisgarh Assembly Special Session : नजरें 29 अप्रैल पर , साय सरकार के कार्यकाल की सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में से एक, कई लंबित प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

    April 28, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    April 28, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित

    April 28, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

    April 28, 2026

    CG NEWS : भारतमाला मार्ग पर फिर दहशत’ चलती कार पर पथराव, लूट की कोशिश; एक हफ्ते में दूसरी वारदात

    April 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.