Monday, July 7, 2025

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का ऐलान कुछ ही देर में:BJP विधायक दल की बैठक जारी; शिवराज-प्रहलाद पटेल के समर्थन में लगे नारे

मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला कुछ ही देर में हो जाएगा। भोपाल स्थित ‌BJP के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक जारी है। जिसमें प्रदेश के नए मुखिया के नाम पर मुहर लग जाएगी। बैठक में सबसे पहले वीडी शर्मा ने संबोधित किया।

बैठक में पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्‌टर (CM हरियाणा), डॉ. के. लक्ष्मण (राष्ट्रीय अध्यक्ष, BJP OBC मोर्चा) और आशा लकड़ा (राष्ट्रीय सचिव भाजपा) भी शामिल हैं। विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई।

इधर बीजेपी ऑफिस के बाहर सीएम शिवराज सिंह के समर्थन में ‘मामा-मामा’… ‘आंधी नहीं तूफान है – शिवराज सिंह चौहान है’ के नारे लगे। वहीं प्रहलाद पटेल के समर्थकों ने भी नारेबाजी की। पटेल का मोदी के साथ फोटो हाथों में लेकर शक्ति प्रदर्शन किया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -