विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बन गए हैं। रायपुर में उन्होंने हिंदी में सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें शपथ दिलाई। उनके बाद अरुण साव और विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद साय ने मंत्रालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। उनके साथ अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम स्थल साइंस कॉलेज मैदान के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
तस्वीरों में देखिए शपथ ग्रहण
CM विष्णुदेव साय मंत्रालय में अफसरों के साथ चर्चा की, इस दौरान मुख्य सचिव अमिताभ जैन और डीजीपी अशोक जुनेजा मौजूद रहे।
मंत्रालय महानदी भवन में विष्णुदेव साय ने पूजा की, उनके साथ अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
मंच पर प्रधानमंत्री मोदी ने मेज सरकाई, तो वहां मौजूद सारे नेता उनकी मदद करने लगे।
राज्यपाल विश्वभूषण के सामने प्रधानमंत्री मोदी से विष्णुदेव साय ने हाथ मिलाया।
विजय शर्मा, अरुण साव, पीएम मोदी, राज्यपाल विश्वभूषण और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया।
शपथ ग्रहण समारोह स्थल साइंस कॉलेज मैदान में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
शपथ ग्रहण से पहले साजा विधायक ईश्वर साहू ने माता-पिता का आशीर्वाद लिया था।
साइंस कॉलेज मैदान के मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विजय शर्मा, अरुण साव, पीएम मोदी, राज्यपाल और विष्णुदेव साय ने मंच से लोगों का अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दौरान दस्तावेजों पर दस्तखत करते हुए विष्णुदेव साय।
अरुण साव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दौरान की तस्वीर, मंच पर विजय शर्मा और असम के सीएम हिमंता बिस्वा भी मौजूद रहे।
विजय शर्मा छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम बने, शपथ ग्रहण के दौरान की तस्वीर।