Monday, July 7, 2025

बच्चे को चुराकर भीख मंगवा रही थी महिला:मासूम बोला- भीख नहीं मांगने पर पीटती थी, पुलिस ने मेमू ट्रेन से चोरनी को पकड़ा

बच्चे को चुराकर भीख मंगवा रही थी महिला, कोरबा में पुलिस ने पकड़ा। - Dainik Bhaskarकोरबा के गेवरा बस्ती से एक बच्चे की चोरी कर उससे भीख मंगवाने के मामले में कुसमुंडा पुलिस और आरपीएफ ने कार्रवाई की। एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में पहले ही कुसमुंडा पुलिस ने अपराध दर्ज किया था। इस स्थिति में दस्तावेज का परीक्षण करने के साथ अगवा किए गए बच्चे को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है।

कुछ दिन पहले कुसमुंडा पुलिस थाना क्षेत्र के गेवरा बस्ती से महेश यादव नामक बालक को किसी ने अगवा कर लिया था। तलाश करने पर जब नतीजा नहीं मिला तो उसकी मां लता यादव ने खोजबीन शुरू की, फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी दौरान एक जगह से बच्चों के साथ आरोपी महिला पुलिस के गिरफ्त में आ गई।

रेलवे स्टेशन में बच्चे के साथ मिली महिला

बच्चे की मां लता यादव ने बताया कि कुसमुंडा में रोजी मजदूरी कर अपने और अपने दो बच्चों का भरण पोषण करते आ रही है। एक सप्ताह पहले उसका बेटा अचानक लापता हो गया था। कई जगह ढूंढने पर भी नहीं मिला। इसी दौरान बिलासपुर में अपने बेटे को महिला के साथ देखा।

बिलासपुर में अपने बेटे को महिला के साथ देखा।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -