Monday, July 7, 2025

PM मोदी ने स्वर्वेद महामंदिर का इनॉगरेशन किया:9 संकल्प दिलाए, कहा- एक गरीब परिवार का संबल बनिए, उनकी मदद करिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार को काशी दौरे का दूसरा दिन है। पीएम ने उमरहा स्थित स्वर्वेद महामंदिर का इनॉगरेशन किया। 20 साल में 100 करोड़ की लागत से 7 मंजिला यह मंदिर तैयार हुआ है। पीएम मोदी ने मंदिर की दीवारों पर उकेरी अद्भुत नक्काशी देखी। फिर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों को 9 संकल्प दिलाए। गरीबी मिटाने के लिए उन्होंने लोगों से आग्रह कि कम से कम एक गरीब परिवार का संबल बनिए, उनकी मदद करिए।

PM मोदी ने कहा- गुलामी के कालखंड में जिन अत्याचारियों ने भारत को कमजोर करने का प्रयास किया, उन्होंने सबसे पहले हमारे प्रतीकों को ही निशाना बनाया। आजादी के बाद इन सांस्कृतिक प्रतीकों का रेनोवेशन जरूरी था। अगर हम अपनी सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देते तो देश के भीतर एकजुटता और आत्मसम्मान का भाव मजबूत होता। लेकिन, दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ। आजादी के बाद सोमनाथ मंदिर के रेनोवेशन तक का विरोध किया गया और ये सोच दशकों तक देश पर हावी रही।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -