छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार आज होने जा रहा है। साय मंत्रिमंडल में अभी 9 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में सुबह 11.45 बजे होगा। कैबिनेट में कुल 12 में 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं। वहीं एक जगह अब भी खाली है। प्रदेश में 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल होता है अभी सीएम साय के साथ 2 डिप्टी सीएम शपथ ले चुके हैं।
ये लेंगे मंत्री पद की शपथ
- बृजमोहन अग्रवाल
- केदार कश्यप
- राम विचार नेताम
- दयाल दास बघेल
- टंक राम वर्मा
- ओपी चौधरी
- लखन लाल देवांगन
- श्याम बिहारी जायसवाल
- लक्ष्मी राजवाड़े
ग्राफिक्स में देखिए होने वाले मंत्रियों की प्रोफाइल-