Monday, July 7, 2025

CG NEWS : युवा मंत्रियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंप सकते है सीएम साय

रायपुर : भाजपा ने सीएम के नाम से लेकर मंत्रियों के नाम फाइनल करने में जिस तरह के चौंकाने वाले फैसले लिए है इससे उम्मीद जताई जा रहे है कि विभागों के आबंटन में भी इसी तरह का निर्णय लिया जायेगा। यानी सीएम साय वरिष्ठ मंत्रियों को पीछे रखते हुए नए और युवा मंत्रियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंप सकते है।

यानी गृह, पीडब्लूडी, कृषि, शिक्षा स्वास्थ्य और नगरीय प्रशासन नए मंत्रियों को जबकि शेष मंत्रालय वरिष्ठ मंत्रियों के बीच आबंटित किये जाये। संभावना इस बात की भी है कि वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग खुद मुख्यमंत्री अपने पास ही रखें। मंत्रियों को अबतक विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है लेकिन मीडिया में इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -