नई दिल्ली: असम के गोलाघाट जिले में भीषण हादसा हुआ है. एक बस और ट्रक की टक्कर में करीब 12 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हुए हैं. यह दुर्घटना गोलाघाट के डेरगांव के पास बलिजान इलाके में सुबह करीब 5 बजे हुई. यह जानकारी गोलाघाट एसपी राजेन सिंह ने दी है.
गोलाघाट जिला पुलिस ने बताया कि आज असम के गोलाघाट जिले के डेरगांव इलाके के पास बस एक ट्रक से टकरा गई, इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए.


