Monday, July 7, 2025

75वें गणतंत्र दिवस का जश्न:पीएम मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे, शहीदों को श्रद्धांजलि दी; 2 मिनट मौन भी रहे

देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मोदी यहां 2 मिनट मौन भी रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दूसरी बार राजपथ पर तिरंगा फहराएंगी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चीफ गेस्ट हैं। 13 हजार स्पेशल गेस्ट भी पहुंचे। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘विकसित भारत’ और भारत-लोकतंत्र की मातृका (जननी) है।

परेड सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी और लगभग 90 मिनट तक चलेगी। परेड का आगाज 100 महिला म्यूजिशियन शंख, नगाड़े और दूसरे पारंपरिक वाद्य-यंत्रों के साथ करने वाली है।

1500 महिलाएं अपने पारंपरिक पहनावे में परेड में लोक नृत्य करेंगी। रक्षा मंत्रालय समारोह के दौरान एक स्मारक

पहली बार तीनों सेनाओं, पैरा-मिलिट्री ग्रुप्स और पुलिस की टुकड़ियां को इस बार महिलाएं लीड करेंगी। तीनों सेनाओं के कंटिंजेंट का नेतृत्व भारतीय सेना की कैप्टन शरण्या राव करेंगी। केंद्रीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियों में महिलाकर्मी भी हिस्सा लेंगी। BSF, CRPF और SSB की महिलाकर्मी 350CC रॉयल एनफील्ड बुलेट्स पर सवार होकर डेयरडेविल स्टंट दिखाएंगीं।

फ्लाईपास्ट में एयरफोर्स के 51 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे। इनमें 29 फाइटर प्लेन, 7 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, 9 हेलिकॉप्टर और एक हेरिटेज एयरक्राफ्ट शामिल होगा। फ्लाईपास्ट में पहली बार फ्रांसीसी सेना के राफेल भी शामिल हो रहे हैं।

सिक्का और स्मारक टिकट जारी करेगा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -