Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    IGKV में पेपर लीक से हड़कंप, B.Sc. सेकंड ईयर का एग्जाम कैंसिल’ जांच के लिए कमेटी बनी

    August 20, 2026

    कोरबा में वन मंत्री का बड़ा एक्शन, हाथी-मानव संघर्ष पर रोक के लिए तैयार होगा विशेष प्लान

    August 20, 2026

    खारुन नदी में बहा ग्रामीण, दूसरे दिन 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » हत्याकांड में मृतक चरवाहे के घर पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, हिंदुओं से की एक होने की अपील, कहा- विधर्मियों की ठठरी बारने की आवश्यकता …
    Chhattisgarh

    हत्याकांड में मृतक चरवाहे के घर पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, हिंदुओं से की एक होने की अपील, कहा- विधर्मियों की ठठरी बारने की आवश्यकता …

    News EditorBy News EditorJanuary 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कवर्धा : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बीती रात्रि लालपुर हत्याकांड के मृतक चरवाहे साधराम यादव के घर पहुंचे. जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और ढाई लाख आर्थिक सहयोग दिलवाया और कथा स्थल से आर्थिक सहयोग दिलाने की बात कही. इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री ने सभी हिंदुओं से एक होने की अपील हुई. इसके साथ ही कहा कि इन विरोधियों की ठठरी बारने की आवश्यकता है. वहीं 2 फरवरी को हिंदुओं को बड़ा तोहफा देने की भी बात कही.

    हनुमान कथा वाचक बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्त्री तीन दिवसीय प्रवास पर कवर्धा में है. प्रवास के प्रथम दिन रविवार को धीरेंद्र शास्त्री साम चार बजे कथा स्थल पहुंचे और साम सात बजे तक कथा का वाचन किया. इस दौरान लाखों भक्तों की भीड़ कथा सुनने पहुंची. कथा के बाद धीरेंद्र शास्त्री कवर्धा के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना की. उसके बाद रात 10 बजे लालपुर हत्याकांड में मृतक साधराम यादव के घर ग्राम लालपुर पहुंचे और मृतक के परिवार से मुलाकात की. इस दौरान धीरेंद्र शास्‍त्री ने अपने शिष्यों से आग्रह कर तत्काल 2 लाख 51 हजार रुपये का नगद सहायता दिलवाया. इसके साथ ही कथा स्थल में भक्तों से अपील कर और भी मदद कराने का आश्वासन दिया है. इसके बाद पंडित धीरेन्द्र शास्त्री होटल लौट गए. जहां उन्हें रात्रि 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस किया.

    पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मिडिया से बातचीत में कहा कि कवर्धा आया तो पता चला कि गौरक्षक साधराम यादव की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई है. हमें रहा नहीं गया और साधराम के परिवार से मिले उनके घर गए. परिवार ने बताया कि कैसे घटना हुई और कुछ नशेड़ियों ने घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने उन्हें पकड़कर जेल में डाल दिया है और प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर आरोपी के अवैध संपत्ति को तोड़ दिया है. छत्तीसगढ़ में रामराज है, सरकार राम हितैषी है ये अच्छी बात है, हमने मृतक के परिवार को 2.51 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी.

    वहीं मिडिया के सवाल राम मंदिर बन गया अब आगे क्या होगा पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि राम जन्मभूमि मिल गया अब कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी की तैयारी है. आगे कहा कि हम बागेश्वरधाम में भारत देश की सेना को मजबूत करने और अमर वीर शहीदों की स्मृति में 108 कुंडली महायज्ञ 01 मार्च से 08 मार्च तक करने जा रहे हैं. वहीं 2 फरवरी को पूरे भारत के हिंदुओं को एक बहुत बड़ा तोहफा देने जा रहे है. सनातन धर्म क्या है पांच दिन के अज्ञातवास में हमने यह पुस्तक लिखी है. उस पुस्तक में जानकारी संक्षिप्त है. छोटा पैक बड़ा धमाका, उस पुस्तक को पढ़ने के बाद छोटा से छोटा बच्चा भी एक लाख सनातन विरोधियों के बीच खड़ा होकर बोलेगा सनातन धर्म की जय हो.

    वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए हिंदुओं से अपील करते हुए कहा कि एक हो जाओ वरना हर घर में कांड हो सकता है. इन विरोधियों की ठठरी बारने की आवश्यकता है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    IGKV में पेपर लीक से हड़कंप, B.Sc. सेकंड ईयर का एग्जाम कैंसिल’ जांच के लिए कमेटी बनी

    August 20, 2026

    कोरबा में वन मंत्री का बड़ा एक्शन, हाथी-मानव संघर्ष पर रोक के लिए तैयार होगा विशेष प्लान

    August 20, 2026

    खारुन नदी में बहा ग्रामीण, दूसरे दिन 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

    August 20, 2026

    छत्तीसगढ़ के योगेश ने KBC में मचाया धमाल, 50 लाख की बड़ी रकम जीती’ बोले- बनना है IAS

    August 20, 2026

    CG News : पेपर लीक कांड को लेकर छत्तीसगढ़ में बवाल, परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर पहुंचा प्रश्नपत्र

    August 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में ED का एक्शन तेज’ धमतरी के बाद दुर्ग में भी दबिश, कई परिसरों को खंगाल रही टीम

    August 20, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    IGKV में पेपर लीक से हड़कंप, B.Sc. सेकंड ईयर का एग्जाम कैंसिल’ जांच के लिए कमेटी बनी

    August 20, 2026

    कोरबा में वन मंत्री का बड़ा एक्शन, हाथी-मानव संघर्ष पर रोक के लिए तैयार होगा विशेष प्लान

    August 20, 2026

    खारुन नदी में बहा ग्रामीण, दूसरे दिन 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

    August 20, 2026

    छत्तीसगढ़ के योगेश ने KBC में मचाया धमाल, 50 लाख की बड़ी रकम जीती’ बोले- बनना है IAS

    August 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.