रायपुर। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए बड़ी संख्या में आवेदन भरने का सिलसिला जारी है। इस योजना के तहत प्रदेश में 35 लाख 49 हजार 561 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं से आवेदन लिए जा रहे है। प्रदेश भर में फार्म भरने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में आवेदन कर रही हैं। महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी जिलों में लग रहे कैंपों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। महिलाओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हर महीने मिलने वाली एक हजार रूपए की राशि से वह अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगी और सम्मानजनक जीवन निर्वाह कर सकेंगी। महतारी वंदन योजना के तहत वर्ष 2024-25 के बजट में 117 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। प्रतिवर्ष महिलाओं को 12000 रूपए मिलेगा।जानकारी मुताबिक नांदगांव निवासी राजेश लूनिया (50) बैंक शाखा में साल 2022 में गोल्ड लोन लेने गए थे। उन्होंने 1406 ग्राम सोना बैंक में रखा और इसके एवज में 48 लाख रुपए का लोन ले लिया। तब सोने की जांच बैंक द्वारा अधिकृत सुनार राजकुमार देवकर ने की और सोना को असली होना बताया। इसके कुछ समय बाद राजेश लूनिया बैंक के अंजोरा शाखा में गोल्ड लोन लेने पहुंचे, जहां उसने द्वारा लाया गया सोना नकली होना पाया गया। इसके बाद बैंक ने अपने शाखा में रखे गोल्ड की भी जांच की, जिसमें सभी 1406 ग्राम सोने का आभूषण निकली मिला। पुलिस ने राजेश व सोना जांचने वाले राजकुमार पर धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
- Advertisement -