Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता कहरा की पढ़ाई को मिला आर्थिक संबल

    October 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जया बाई के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    October 13, 2026

    मिनीमाता महतारी जतन योजना से प्रिया कश्यप को मिली 20 हजार रुपये की सहायता

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » महतारी वंदन योजना: 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहली किश्त का अंतरण 10 मार्च को
    Chhattisgarh

    महतारी वंदन योजना: 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहली किश्त का अंतरण 10 मार्च को

    News EditorBy News EditorMarch 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 08 मार्च 2024/अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च को प्रदेश की राजधानी रायपुर के साथ सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय एवं नगरीय निकायों में आयोजित कार्यक्रमों से सीधे वर्चुअल जुड़कर लोगों को संबोधित करेंगे और हितग्राहियों से बात करेंगे। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से पहली किश्त का अंतरण किया जाएगा। इससे प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में 1000 रूपये आएंगे।

    राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 1 बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय महिला स्व-सहायता समूहों और विभागीय गतिविधियों पर आधारित स्टॉल का अवलोकन करंेगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के अभियान का शुभारंभ भी करेंगे। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 01 मार्च 2024 से नवीन महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रूपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक प्राप्त होगा। योजना के तहत 10 मार्च को पहली बार सहायता राशि दी जाएगी। इससे लगभग 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी।

    महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। सम्मेलन में विभागीय गतिविधियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री के विक्रय हेतु स्टॉल भी लगाए जाएंगे। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने का संकल्प भी लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता कहरा की पढ़ाई को मिला आर्थिक संबल

    October 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जया बाई के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    October 13, 2026

    मिनीमाता महतारी जतन योजना से प्रिया कश्यप को मिली 20 हजार रुपये की सहायता

    October 13, 2026

    12 अक्टूबर विश्व आर्थराइटिस दिवस पर स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट

    October 13, 2026

    सेवा सेतु केन्द्र से सिर्फ पांच दिनों में मिले आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र

    October 13, 2026

    पीएम-किसान सम्मान निधि योजना से किसान लोचन प्रसाद कश्यप को खेती-किसानी की जरूरतें पूरी करने में मिल रही मदद

    October 13, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता कहरा की पढ़ाई को मिला आर्थिक संबल

    October 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जया बाई के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    October 13, 2026

    मिनीमाता महतारी जतन योजना से प्रिया कश्यप को मिली 20 हजार रुपये की सहायता

    October 13, 2026

    12 अक्टूबर विश्व आर्थराइटिस दिवस पर स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट

    October 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.