*छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा एवं नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने दी अपनी चिकित्सकीय सेवाएं।*
*अपचन, कब्ज एवं शारीरिक श्रम न करना वात रोगों का प्रमुख कारण-डॉ.नागेंद्र शर्मा।*
*वात रोगों से बचाव एवं उपचार हेतु दिनचर्या को नियमित करने के साथ साथ नशे से दूर रहें-डॉ.नागेंद्र शर्मा।*
12 अक्टूबर विश्व आर्थराइटिस दिवस पर स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, आरोग्य भारती, भारत विकास परिषद, विश्व हिंदू परीषद एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय निहारिका रोड कोरबा छत्तीसगढ मे सभी 80 प्रकार के वात रोगों हेतु आयोजित निःशुल्क आयुर्वेद-योग, रक्त शर्करा जांच एवं अस्थि खनिज घनत्व (बोन मिनरल डेंसिटी) जांच चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में 167 मरीज लाभान्वित हुये। शिविर में विशेष रूप से अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान करने वाले छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपचन, कब्ज, शारीरिक श्रम न करना एवं कैल्शियम आयरन तथा विटामिन्स की कमी को वात रोगों का मुख्य कारण बताया। साथ ही इससे बचाव एवं उपचार हेतु अपनी दिनचर्या को नियमित करने के साथ साथ अपने भोजन में कैल्शियम, आयरन एवं विटामिन्स युक्त भोज्य पदार्थों को शामिल करने को कहा तथा किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की सलाह भी दी। साथ ही शिविर में बीएमडी मशीन द्वारा अस्थि खनिज घनत्व (बोन मिनरल डेंसिटी) की निशुल्क जांच की गई। साथ ही समस्त प्रकार के वात रोगों के लिये उपयोगी वातशामक काढ़ा भी निशुल्क पिलाया गया। शिविर मे रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) की जांच निशुल्क करने के साथ शुगर की परीक्षित औषधि देने के साथ-साथ वात रोगियों के लिये उपयोगी स्वास्थ्य पुस्तिका भी निशुल्क प्रदान की गई। शिविर में चिकित्सक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा, नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा, पंचकर्म टैकनीशियन पिंकी बरेठ, शैल कुमारी निषाद के अलावा श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के निदेशक लायन शिव जायसवाल, उपाध्यक्ष लायन गजेंद्र राठौड, सचिव लायन प्रत्युष सक्सेना, कोषाध्यक्ष लायन सुधीर सक्सेना, चितरंजन गुप्ता, नेत्रनन्दन साहू, कमल धारीया, अश्वनी बुनकर, कुश गुप्ता, मनीष कौशिक, अरुण मानिकपुरी, तोरेन्द्र सिंह, देवबली कुंभकार, सिद्धराम शाहनी, अनुराग कंवर, गुनगुन राठीया, बीएमडी टैक्नीशियन सुनील मल्होत्रा, वीरेंद्र सोनी, बबलु सोनी एवं हर्ष नारायण शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
फोटो-
1- मरीज़ की जांच करते चिकित्सक डॉ.नागेन्द्र शर्मा।
प्रति,
संपादक/ब्यूरो प्रमुख।
ऊपरोक्त प्रेस विज्ञप्ति को यथोचित स्थान देने की कृपा करें ।
धन्यवाद




