Sunday, July 6, 2025

नायब सैनी हरियाणा के 11वें CM बने:5 मंत्रियों ने शपथ ली, सभी पिछली कैबिनेट में थे; सैनी ने खट्‌टर के पैर छुए

नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले पूर्व CM मनोहर लाल खट्‌टर के पैर छुए। - Dainik Bhaskarकुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने मंगलवार शाम चंडीगढ़ स्थित राजभवन में शपथ ली। ​​​​​​​शपथ से पहले उन्होंने मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के पैर छुए। सैनी के बाद कंवर पाल, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, जयप्रकाश दलाल और डॉ. बनवारी लाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। ये पांचों खट्‌टर कैबिनेट में भी थे।

नए सीएम सैनी मनोहर लाल के करीबी हैं। 27 अक्टूबर 2023 को ही मनोहर लाल की पैरवी पर उन्हें हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था। पीएम नरेंद्र मोदी समेत भाजपा नेताओं ने सैनी को सीएम बनने पर बधाई दी।

इससे पहले मंगलवार सुबह मनोहर लाल ने BJP और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूटने के बाद मंगलवार सुबह 11.50 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

जिसके बाद चंडीगढ़ के हरियाणा निवास में विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सैनी को नेता चुना गया। फिर 54 साल के नायब सिंह सैनी ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

गठबंधन टूटने के बाद JJP ने भी दिल्ली में अपने विधायकों की बैठक बुलाई। पार्टी के 10 में से 5 विधायक इस बैठक में नहीं पहुंचे। ये सभी BJP के संपर्क में बताए जा रहे हैं। जजपा कल हिसार में रैली कर अगली रणनीति का ऐलान करेगी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -