जांजगीर-चांपा, 11 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के 14 अक्टूबर को प्रस्तावित शिवरीनारायण प्रवास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने शिवरीनारायण पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रम स्थलों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री साय अपने प्रवास के दौरान शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। साथ ही भगवान नर-नारायण मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे और महानदी गंगा आरती में शामिल होंगे। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव श्री अम्बेश जांगड़े, नगरपालिका अध्यक्ष श्री राहुल थवाइत, सीईओ जिला पंचायत श्री विनय पोयाम, एसडीएम सुश्री भावना साहू सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हेलीपेड, भगवान नर-नारायण मंदिर, महानदी गंगा आरती घाट तथा शिवरीनारायण महोत्सव के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, मुख्यमंत्री के आवागमन मार्ग, सुरक्षा एवं विद्युत व्यवस्था तथा प्रवेश और निकास द्वारों की तैयारियों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, सुगम यातायात, व्यवस्थित पार्किंग तथा आम नागरिकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा, ताकि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित प्रवास एवं विभिन्न कार्यक्रम सुचारु और सुव्यवस्थित रूप संपन्न हो सकें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




