Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अंतरिक्ष में होगी सैटेलाइट री-फ्यूलिंग और दवाइयों की तैयारी, PM Modi’ से मिले स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स

    August 23, 2026

    CG BREAKING : वन मंत्री के काफिले में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से चार पुलिसकर्मी और ड्राइवर घायल’ मचा हड़कंप

    August 23, 2026

    CG News : मासूम बच्ची H1N1 पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, निगरानी बढ़ी

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जलते जंगलों के बीच से ईवीएम लेकर पहुंची पोलिंग टीम, अल्मोड़ा में वनाग्नि से दहशत के बीच कराया मतदान
    Chhattisgarh

    जलते जंगलों के बीच से ईवीएम लेकर पहुंची पोलिंग टीम, अल्मोड़ा में वनाग्नि से दहशत के बीच कराया मतदान

    News EditorBy News EditorApril 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अल्मोड़ा के जागेश्वर में पोलिंग पार्टियों ने गजब का जज्बा दिखाया। पहले आग की लपटों से घिरे पोलिंग बूथ में मतदान संपन्न कराया। इसके बाद वह वनाग्नि के बीच से ईवीएम लेकर सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंचे। तब जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

    जानकारी के मुताबिक जागेश्वर विधानसभा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोर पटयूडी में शुक्रवार को मतदान चल रहा था। दोपहर तक सब कुछ ठीक-ठाक था, लेकिन दोपहर बाद मतदान केंद्र से लगे जंगल में आग लग गई। वनाग्नि से निकलता धुआं मतदान केंद्र तक पहुंचने लगा।

    इससे मतदाताओं को परेशानी होने लगी। कुछ देर बाद धुआं मतदान कक्ष के अंदर तक पहुंच गया। जैसे-तैसे मतदान की प्रक्रिया जारी रही। इस बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पोलिंग बूथ तक पहुंच गई। इससे मतदान को लोग भी कम पहुंचने लगे। जैसे-तैसे मतदान कर्मियों ने मतदान निपटाया।

    अब मतदान कर्मियों के लिए जंगल के बीच से स्ट्रांग रूम पहुंचना चुनौती बन गया। पीठासीन अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने जज्बा दिखाया और जंगल की आग की रोशनी और टार्च की लाइट के सहारे मतदान कर्मी खतरे को चीरते हुए मुख्य मार्ग तक पहुंचे। तब जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

    आधी रात पहुंची पोलिंग पार्टी 
    आग की लपटों के बीच मतदान शाम देरी से हुआ। इसके बाद आग बुझने की आस ने इंतजार और लंबा कर दिया। स्वयं और ईवीएम को बचाते हुए बमुश्किल टीम जंगल से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंच पाई। इसमें टीम को काफी समय लग गया। टीम देर रात स्ट्रांग रूम पहुंच पाई।

    एसएसपी ने की जवानों की सराहना
    लोकसभा चुनाव के शांतिर्पूण संपादन के लिए एसएसपी देवेंद्र पींचा ने जवानों की सराहना की और आभार जताया। उन्होंने भविष्य में भी इसी मेहनत और लगन के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करने की अपील की। शनिवार को एसएसपी ने पुलिस, पीएसी, अर्द्धसैनिक बल, यूपी से आए होमगार्ड और पीआरडी जवानों को ब्रीफ किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    अंतरिक्ष में होगी सैटेलाइट री-फ्यूलिंग और दवाइयों की तैयारी, PM Modi’ से मिले स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स

    August 23, 2026

    CG BREAKING : वन मंत्री के काफिले में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से चार पुलिसकर्मी और ड्राइवर घायल’ मचा हड़कंप

    August 23, 2026

    CG News : मासूम बच्ची H1N1 पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, निगरानी बढ़ी

    August 23, 2026

    * थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    August 23, 2026

    * चिकन के बंटवारे को लेकर विवाद, बड़े भाई पर टांगी से जानलेवा हमला, पुलिस सहायता केंद्र राहौद पुलिस ने चंद घंटे में किया आरोपी को गिरफ्तार

    August 23, 2026

    * मुलजिम सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक निलंबित, SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS की सख्त कार्रवाई

    August 23, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    अंतरिक्ष में होगी सैटेलाइट री-फ्यूलिंग और दवाइयों की तैयारी, PM Modi’ से मिले स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स

    August 23, 2026

    CG BREAKING : वन मंत्री के काफिले में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से चार पुलिसकर्मी और ड्राइवर घायल’ मचा हड़कंप

    August 23, 2026

    CG News : मासूम बच्ची H1N1 पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, निगरानी बढ़ी

    August 23, 2026

    * थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    August 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.