Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : दर्द के बीच सुरों का कमाल’ C-Section के दौरान प्रसूता ने गाया भरथरी, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

    August 19, 2026

    CG High Court New Judges : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए बड़ी खबर, 3 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को कॉलेजियम की हरी झंडी

    August 19, 2026

    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बकरी चराने वाले से गाली गलौच कर मारपीट आरोपी गिरफ़्तार

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 05 May 2024: आज सूर्य के समान चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, हर काम में मिलेगा लाभ ही लाभ, जानें अपनी राशि का हाल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 05 May 2024: आज सूर्य के समान चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, हर काम में मिलेगा लाभ ही लाभ, जानें अपनी राशि का हाल

    News EditorBy News EditorMay 5, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 5 बजकर 42 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज शाम 7 बजकर 59 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 59 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा रवि प्रदोष व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 05 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- 

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आज आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकते हैं इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें। किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में ना करें। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी समारोह में भाग लेने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रसस्त होगा। आपके संतान के करियर या शिक्षा से संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 4

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज नए लोगों से मुलाकात होगी, उनसे आपको कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको ख़ुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 1

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन, आपके परिवार के लिए खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 4

    कर्क राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे। आज निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी। आज किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आज आप आगे बढ़ेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त के सहयोग से अच्छी नौकरी मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा। लवमेट आज कही घूमने जाएंगे।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 6

    सिंह राशि-

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग मिलने से आपका इम्पोर्टेन्ट काम बन जायेगा। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। अगर आपको कोई समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जायेगा। छात्र आज अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 7

    कन्या राशि-

    आज के दिन आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपके अच्छे व्यवहार से समाज में अच्छी पहचान बनेगी। आज आप घर पर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं। व्यापार में आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आज अपनी समझ बूझ से आप परिवार की एकता को बरकार रखने में कामयाब होंगे। आपका सकारात्मक रवैया आपको आर्थिक सफलता की ओर ले जायेगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 5

    तुला राशि-

    आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। माईग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए चेंजेस कर सकते हैं। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना होगी। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। जो लोग बेकरी का बिजनेस करते हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो होगा। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। शाम का समय खुशियों से भरा रहेगा। आज यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अविवाहित जातकों को विवाह के लिए अच्छे रिश्ते आयेंगे। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 4

    धनु राशि-

    आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप ऑफिस में खूब मेहनत करेंगे। आपको कोई नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आज परिवार के किसी सदस्य को बड़ी सफलता हासिल होगी। आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। आज दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    • शुभ रंग- मैहरुन
    • शुभ अंक- 3

    मकर राशि-

    आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में जो भी रुकावटें आएंगी, उनसे आप कुछ सीख सकते हैं। कारोबार में कुछ नया करने के लिए चल रहे प्रयास सफल होंगे। दूसरों की मदद करने से समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। ज़मीन जायजाद के मामले में लाभ मिलेगा। साझेदार के साथ मिलकर किये गये कार्यों से ज्यादा लाभ मिलेगा। आज दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे। आज आपको व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 2

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन बढ़िया गुजरेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए शॉर्टकट तरीके अपनाने से बचें। आज बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। माताएं बच्चों को मोरल स्टोरी सुनाएंगी। काम को पूरा करने में मन लगायेंगे और कुछ क्रिएटिव work करने का प्रयास करेंगे। आपके पुत्र के करियर से रिलेटेड कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 5

    मीन राशि-

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी के बहकावे में न आये और अपने काम के प्रति सतर्क रहें। आपके परिवार में नन्हें मेहमान आने के योग बन रहे हैं। आज आपके परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 6
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : दर्द के बीच सुरों का कमाल’ C-Section के दौरान प्रसूता ने गाया भरथरी, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

    August 19, 2026

    CG High Court New Judges : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए बड़ी खबर, 3 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को कॉलेजियम की हरी झंडी

    August 19, 2026

    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बकरी चराने वाले से गाली गलौच कर मारपीट आरोपी गिरफ़्तार

    August 19, 2026

    आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन दिनांक 20 अगस्त 2026 गुरुवार को मध्यान्ह 1 बजे से होटल श्री गणेश इन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में यकृत रोग (लिवर डिजीज) पर विशेष संभाषा परिषद के रूप में आयोजित है

    August 19, 2026

    * धारदार हथियार लेकर आने जाने वालो को डराने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

    August 19, 2026

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS : दर्द के बीच सुरों का कमाल’ C-Section के दौरान प्रसूता ने गाया भरथरी, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

    August 19, 2026

    CG High Court New Judges : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए बड़ी खबर, 3 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को कॉलेजियम की हरी झंडी

    August 19, 2026

    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बकरी चराने वाले से गाली गलौच कर मारपीट आरोपी गिरफ़्तार

    August 19, 2026

    आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन दिनांक 20 अगस्त 2026 गुरुवार को मध्यान्ह 1 बजे से होटल श्री गणेश इन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में यकृत रोग (लिवर डिजीज) पर विशेष संभाषा परिषद के रूप में आयोजित है

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.