Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : पारिवारिक कार्यक्रम से लौटते समय ट्रक से टकराई बाइक, पिता-बेटे की मौत

    October 5, 2026

    Korba News: 6 अक्टूबर को निकलेगी श्री श्याम निशान यात्रा, शाम को होगा ‘श्री श्याम संग कीर्तन’

    October 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे का शंखनाद: 50 दलों की संयुक्त बैठक में बनी भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ साझा रणनीति

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 23 May 2024: बुद्ध पूर्णिमा के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, यहां पढ़ें सारी राशियों का राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 23 May 2024: बुद्ध पूर्णिमा के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, यहां पढ़ें सारी राशियों का राशिफल

    News EditorBy News EditorMay 23, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और गुरुवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज शाम 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 17 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा। आज बुद्ध पूर्णिमा है। साथ ही आज छिन्नमस्ता जयंती भी मनाई जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि:

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए। साथ ही आप संवेदनशील भी हो सकते हैं। परिवार वालों के साथ अधिक-से-अधिक समय बितायेंगे। आज कुछ मामलों पर आप विचार कर सकते हैं। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 6

    वृष राशि:

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी हो जाएँगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    मिथुन राशि:

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपके परिवार में सुख-सौभाग्य बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नये विचारों पर भी काम कर सकते हैं।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 4

    कर्क राशि:

    आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को पैसों के मामलों में लाभ हो सकता है। आज रोज की अपेक्षा ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो सकता है। साथ ही बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट कर सकते हैं। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे। आपकी ऊर्जा से लोग प्रभावित हो सकते हैं।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 1

    सिंह राशि:

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे। इस राशि के जो लोग सेल्स मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें आज उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 4

    कन्या राशि:

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सभी काम आपके मन- मुताबिक पूरे हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। कुछ मनोरंजन के मौके मिल सकते हैं। संतान से कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपने वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से आपको बचना चाहिए। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 9

    तुला राशि:

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामलें में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है। आज लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 6

    वृश्चिक राशि:

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। मिल कर किये गए कामों से आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई नई बात आप सीख सकते हैं। व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 1

    धनु राशि:

    आज का दिन सुनहरे पल लेकर आयेगा। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ मूवी जाने का प्लान बनायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। जो लोग फिल्म जगत से जुड़े हैं, उनको आज कोई बढ़िया ऑफर भी मिलेगा।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 6

    मकर राशि:

    आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। माता-पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कुछ खास कामों में दोस्तों से मदद मिल सकती है, जिससे दोस्ती और मजबूत होगी।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 8

    कुंभ राशि:

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपके दाम्पत्य रिश्ते मधुर होंगे। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे। आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी। रचनात्मक काम से आपको फायदा मिलेगा। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 9

    मीन राशि:

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे हो सकते हैं। आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी ले सकते हैं। आप लोगों की इच्छाएं समझने की कोशिश में लगे रहेंगे। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 7
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : पारिवारिक कार्यक्रम से लौटते समय ट्रक से टकराई बाइक, पिता-बेटे की मौत

    October 5, 2026

    Korba News: 6 अक्टूबर को निकलेगी श्री श्याम निशान यात्रा, शाम को होगा ‘श्री श्याम संग कीर्तन’

    October 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे का शंखनाद: 50 दलों की संयुक्त बैठक में बनी भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ साझा रणनीति

    October 5, 2026

    * थाना शिवरीनारायण पुलिस की नाकाबंदी में खुला मोटरसाइकिल चोरी का राज

    October 5, 2026

    05 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    October 5, 2026

    श्रम विभाग की सहायता से पल्लवी यादव को मिला मातृत्व का संबल

    October 4, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG NEWS : पारिवारिक कार्यक्रम से लौटते समय ट्रक से टकराई बाइक, पिता-बेटे की मौत

    October 5, 2026

    Korba News: 6 अक्टूबर को निकलेगी श्री श्याम निशान यात्रा, शाम को होगा ‘श्री श्याम संग कीर्तन’

    October 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे का शंखनाद: 50 दलों की संयुक्त बैठक में बनी भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ साझा रणनीति

    October 5, 2026

    * थाना शिवरीनारायण पुलिस की नाकाबंदी में खुला मोटरसाइकिल चोरी का राज

    October 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.