कोरबा। श्री श्याम प्रेमियों के लिए 6 अक्टूबर का दिन विशेष रहने वाला है। श्री श्याम संध्या भजन मंडली, कोरबा द्वारा शहर में श्री श्याम निशान यात्रा एवं ‘श्री श्याम संग कीर्तन’ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में उत्साह है।
सुबह 8:30 बजे निकलेगी निशान यात्रा
आयोजन के तहत 6 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से श्री खाटू श्याम मंदिर तक श्री श्याम निशान यात्रा निकाली जाएगी। श्रद्धालु निशान लेकर यात्रा में शामिल होंगे और भगवान श्री श्याम के जयकारों के साथ मंदिर तक पहुंचेंगे।
शाम 7 बजे होगा भजन-कीर्तन
निशान यात्रा के बाद शाम 7 बजे श्री खाटू श्याम मंदिर में ‘श्री श्याम संग कीर्तन’ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन गायकों द्वारा भगवान श्री श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम में विनय अग्रवाल, टीनू शर्मा, अमित अग्रवाल, शुभम गोयल, सत्यम अग्रवाल एवं गर्वित सिंगल भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन के दौरान श्रद्धालु भक्ति और भजनों में सराबोर होंगे।
श्याम प्रेमियों से शामिल होने की अपील
श्री श्याम संध्या भजन मंडली, कोरबा ने सभी श्याम प्रेमियों और श्रद्धालुओं से इस पावन आयोजन में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निशान यात्रा और कीर्तन को सफल बनाने का आग्रह किया है।




