Saturday, July 5, 2025

कोरबा में गांव के खेत में टहलता दिखा तेंदुआ:गर्मी के चलते हीट स्ट्रोक का हुआ शिकार, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल की ऐतमा वन परिक्षेत्र के ग्राम कोनकोना में एक तेंदुआ खेत में टहलते और आराम करते नजर आया। ग्रामीणों की नजर तेंदुआ पर पड़ी तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। बताया जा रहा है कि तेंदुआ गर्मी के चलते हीट स्ट्रोक का शिकार हो गया था। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने घंटो मशक्कत बाद के तेंदुआ को पकड़ा गया।

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण लगभग सुबह 9 बजे खेत में काम करने जा रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी नजर पड़ी और वह डरे सहमे वापस गांव पहुंचे और इसकी जानकारी गांववालों को दी गई। घटना की सूचना पर कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार ने खुद मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन तेंदुआ इधर से उधर टहलते हुए नजर आ रहा था।

बिलासपुर कानन पेंडारी की टीम को बुलाया गया

इसकी सूचना बिलासपुर कानन पेंडारी की टीम को भी दी गई जहां वह तत्काल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। घंटो मशक्कत बाद के तेंदुए को पकड़ा गया और उसे पशु चिकित्सा के माध्यम से बेहोश किया गया। जिसके वन विभाग और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -