Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : पारिवारिक कार्यक्रम से लौटते समय ट्रक से टकराई बाइक, पिता-बेटे की मौत

    October 5, 2026

    Korba News: 6 अक्टूबर को निकलेगी श्री श्याम निशान यात्रा, शाम को होगा ‘श्री श्याम संग कीर्तन’

    October 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे का शंखनाद: 50 दलों की संयुक्त बैठक में बनी भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ साझा रणनीति

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 30 May 2024: गुरुवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी विष्णु जी की कृपा, यहां पढ़ें राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 30 May 2024: गुरुवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी विष्णु जी की कृपा, यहां पढ़ें राशिफल

    News EditorBy News EditorMay 30, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दैनिक राशिफल रोजाना होने वाली बिजनेस, लेन-देन,नौकरी परिवार मित्र के साथ संबंध को लेकर होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। दैनिक राशिफल में मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आइए जानते हैं 30 मई आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

    मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

    आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आज आप किसी नए काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आदि में अपना ख्याल रखें। स्वास्थ्य में स्थिति ठीक रहेगी। आज व्यापार-व्यवसाय में आपको आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ सकती है, जिस कारण अपने किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। परिवार में पत्नी से कुछ बातों को लेकर अनबन बनी रहेगी।

    वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

    आज आपके मन में एक नई उमंग देखने को मिलेगी। आप कुछ नया कार्य करने का मन में विचार बना सकते हैं, जिस कारण आप अपने सहयोगियों से सलाह मशविरा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज लाभ की स्थिति देखने को मिलेगी। प्रॉपर्टी में नया निवेश करने का मन बन सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। पत्नी और बच्चों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

    मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

    आज का दिन आपका शानदार रहेगा। स्वास्थ्य के हिसाब से आप किसी बड़ी बीमारी से मुक्त हो सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए नए रास्ते खोलेगी। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में आज आप बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपको आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए अच्छा समय है। परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। परिवार में पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा।

    कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

    आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। कोई सुखद समाचार परिवार में प्राप्त होगा।

    सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

    आज आप शारीरिक तौर से खुद को काफी कमजोर महसूस करेंगे, जिस कारण आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आज आपके हाथ आया हुआ काम आप अपने हाथ से निकाल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपके पार्टनर आपको बड़ा धोखा दे सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि के चलने में सावधानी बरतें।

    कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

    आज का दिन आप वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें। नहीं तो दुर्घटना के शिकार हो सकते है। आज आपका मन अशांत रहेगा। आज भावुकता या जल्दबाजी  में कोई भी डिसीजन कार्यक्षेत्र में न लें। नहीं तो इसका परिणाम आपके लिए अच्छा नहीं होगा।

    तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

    आज आपका मस्तिष्क नेगेटिव विचारों से भरा रहेग। किसी की अच्छी बात भी आज आपको बुरी लगेगी। आज आप अपने लिए कुछ नए विवाद खड़े कर सकते हैं। यदि विवादों से बचाना है, तो आज अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में बड़े लेनदेन से बचें। साथ ही परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से दूर रहें। नहीं तो आप बड़े नुकसान में पहुंच सकते हैं।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

    आज यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा, लेकिन किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास करना आपको गहरे नुकसान में पहुंचा सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई भी बड़ी डील करें तो कागजी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें। तभी कोई निर्णय ले। आज पत्नी से अपने मन की बात कहना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

    धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

    आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। अपने जीवन के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको अपना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कुछ बचत कर सकते हैं।

    मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

    आज का दिन आपका बड़ा उलझा रहेगा। आप किसी पारिवारिक वाद विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक गिरावट महसूस होगी, जिस कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी। आज आप पत्नी और बच्चों को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

    कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

    आज आप किसी नए कार्य के सिलसिले में बाहर की यात्रा कर सकते हैं। आप जिस काम के लिए जा रहे हैं उसमें थोड़ी बहुत अड़चन आ सकती है, लेकिन आपका उद्देश्य पूर्ण होता दिखाई देगा। आज पुराना विवाद निपटाने का प्रयास करें। जो आपकी प्रगति में बाधक है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज स्थान परिवर्तन करना आपके लिए जरूरी होगा।

    मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। किसी पुराने बड़े विवाद को सुलझाने में आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपने जीवन के लिए कोई बड़ी धनराशि जमा कर सकते हैं, जिससे आपका भविष्य सुरक्षित दिखाई देगा। व्यापार-व्यवसाय में आज किसी को बड़ी धनराशि उधर के रूप में न दें। परिवार में सामंजस्य की कमी दिखाई देगी, जिस कारण कुछ विवाद सामने आ सकते हैं। पत्नी से ससुराल पक्ष की बुराई करना आज आपके लिए भारी पड़ सकता है। चिंता बनी रहेगी। आज आप पत्नी और बच्चों को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : पारिवारिक कार्यक्रम से लौटते समय ट्रक से टकराई बाइक, पिता-बेटे की मौत

    October 5, 2026

    Korba News: 6 अक्टूबर को निकलेगी श्री श्याम निशान यात्रा, शाम को होगा ‘श्री श्याम संग कीर्तन’

    October 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे का शंखनाद: 50 दलों की संयुक्त बैठक में बनी भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ साझा रणनीति

    October 5, 2026

    * थाना शिवरीनारायण पुलिस की नाकाबंदी में खुला मोटरसाइकिल चोरी का राज

    October 5, 2026

    05 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    October 5, 2026

    श्रम विभाग की सहायता से पल्लवी यादव को मिला मातृत्व का संबल

    October 4, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG NEWS : पारिवारिक कार्यक्रम से लौटते समय ट्रक से टकराई बाइक, पिता-बेटे की मौत

    October 5, 2026

    Korba News: 6 अक्टूबर को निकलेगी श्री श्याम निशान यात्रा, शाम को होगा ‘श्री श्याम संग कीर्तन’

    October 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे का शंखनाद: 50 दलों की संयुक्त बैठक में बनी भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ साझा रणनीति

    October 5, 2026

    * थाना शिवरीनारायण पुलिस की नाकाबंदी में खुला मोटरसाइकिल चोरी का राज

    October 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.