Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG BREAKING : राज्य प्रशासन में बड़ा बदलाव’ रमेश कुमार बने सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के नए कमिश्नर

    June 10, 2026

    कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

    June 10, 2026

    दोहरे अंधे हत्याकांड में शामिल आरोपीगण 01. देवकुमार यादव पिता धनीराम यादव उम्र 33 वर्ष, 02. रूपचरण यादव पिता सुरीतराम यादव उम्र 40 वर्ष, साकिनान् पंडरीपानी थाना मालखरौदा, जिला सक्ती को किया गया गिरफ्तार

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal: 09 जुलाई 2024 का दिन क्या लाया है आपके लिए, जानें 12 राशियों का हाल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal: 09 जुलाई 2024 का दिन क्या लाया है आपके लिए, जानें 12 राशियों का हाल

    News EditorBy News EditorJuly 9, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। फिलहाल चतुर्थी तिथि चल रही है। आज देर रात 2 बजकर 26 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 53 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे। आज पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज धैर्य और समझदारी से काम करेंगे। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज कोई भी फैसला शांति से लें। वाणी भी मधुर रखें तो आपके लिए अच्छा है।

    • शुभ रंग- मैरून
    • शुभ अंक- 8

    वृष राशि-

    आज आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलायेगा। आपका दिन बेहतर रहेगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति स्ट्राँग रहेगी। आज आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिल सकता है। बच्चे आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे।

    • शुभ रंग- आसमानी
    • शुभ अंक- 5

    मिथुन राशि-

    आज कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्ते की मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपकी मेहनत सफल रहेगी।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 5

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है। आज माता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर सामंजस्य बनाये रखने की कोशिश करनी चाहिए। कोई दोस्त आपकी काम में मदद कर सकता है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 1

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा। कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन अच्छा है। कहीं निवेश करने का मन बनायेंगे, जो आने वाले समय में अधिक फायदा कराएगा। आज आपके कारोबार में रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 9

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको कारोबार में धन लाभ होगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलायेगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 8

    तुला राशि-

    आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। कारोबार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाये रखना चाहिए। किसी की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से सुख मिलेगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 9

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 4

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जो भी काम करना है, आज पूरा करने का निश्चय करेंगे। आज आप घर की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं और कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। आज अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा साथ ही धैर्य और विनम्रता रखें। आज अपनी किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत का सकते हैं, आपको समाधान भी मिल सकता है।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 6

    मकर राशि-

    आज आपका दिन लकी रहेगा। कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा कम लाभ वाला मिलेगा। नए काम के लिए किसी से सलाह भी ले सकते हैं। नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। आज आपकी कामकाज में रुचि भी और बढ़ सकती है। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे। आर्किटेक्ट और इन्जीनियरिंग वालों के लिए आज सफलता भरा दिन है।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 7

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपके धार्मिक गतिविधि में भी शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा हो सकता है। आज आप जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करेंगे और नयी योजना बनाएंगे। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं। आज जॉब संबंधी परेशानी खत्म होने के योग हैं। काम में आपका मन लगा रहेगा पिता के सहयोग से सफलता मिल सकती है। आज कुछ मामलों में आप बड़े भाई से सलाह लेंगे।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 3

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान आज ढूंढ लेंगे। आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगाएंगे। आप किसी सामाजिक काम में हाथ बंटा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। बच्चो के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 1

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG BREAKING : राज्य प्रशासन में बड़ा बदलाव’ रमेश कुमार बने सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के नए कमिश्नर

    June 10, 2026

    कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

    June 10, 2026

    दोहरे अंधे हत्याकांड में शामिल आरोपीगण 01. देवकुमार यादव पिता धनीराम यादव उम्र 33 वर्ष, 02. रूपचरण यादव पिता सुरीतराम यादव उम्र 40 वर्ष, साकिनान् पंडरीपानी थाना मालखरौदा, जिला सक्ती को किया गया गिरफ्तार

    June 10, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ की जेल में हड़कंप’ कैदी ने की आत्महत्या, प्रशासन में मचा बवाल

    June 10, 2026

    BREAKING NEWS : जम्मू-कश्मीर के उरी में विस्फोट’ LoC के पास सुरक्षा अभियान के दौरान दो जवान शहीद

    June 10, 2026

    भारतीय राजनीति में नया अध्याय Narendra Modi’ ने तोड़ा नेहरू का दशकों पुराना रिकॉर्ड

    June 10, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    CG BREAKING : राज्य प्रशासन में बड़ा बदलाव’ रमेश कुमार बने सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के नए कमिश्नर

    June 10, 2026

    कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

    June 10, 2026

    दोहरे अंधे हत्याकांड में शामिल आरोपीगण 01. देवकुमार यादव पिता धनीराम यादव उम्र 33 वर्ष, 02. रूपचरण यादव पिता सुरीतराम यादव उम्र 40 वर्ष, साकिनान् पंडरीपानी थाना मालखरौदा, जिला सक्ती को किया गया गिरफ्तार

    June 10, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ की जेल में हड़कंप’ कैदी ने की आत्महत्या, प्रशासन में मचा बवाल

    June 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.