Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : अस्पताल में हिंसा और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 गिरफ्तार

    November 19, 2026

    चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, किसानों से कटी हुई फसल और उपार्जन केंद्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित रखने की अपील

    November 19, 2026

    Korba Breaking: जेंजरा बाइपास में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » दोहरे अंधे हत्याकांड में शामिल आरोपीगण 01. देवकुमार यादव पिता धनीराम यादव उम्र 33 वर्ष, 02. रूपचरण यादव पिता सुरीतराम यादव उम्र 40 वर्ष, साकिनान् पंडरीपानी थाना मालखरौदा, जिला सक्ती को किया गया गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    दोहरे अंधे हत्याकांड में शामिल आरोपीगण 01. देवकुमार यादव पिता धनीराम यादव उम्र 33 वर्ष, 02. रूपचरण यादव पिता सुरीतराम यादव उम्र 40 वर्ष, साकिनान् पंडरीपानी थाना मालखरौदा, जिला सक्ती को किया गया गिरफ्तार

    News EditorBy News EditorJune 10, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    मामला सुलझाने में CEIR पोर्टल का उपयोग बना महत्वपूर्ण साधन
    # आरोपीओ के कब्जे से सोने का आभूषण 9 ग्राम लगभग 16000 गला हुआ सोना 5 ग्राम मूल्य 85000 नकद रकम 77000 रूपये घटना मे उपयोग राड मोटर साइकिल भी बरामद
                  घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक 02-03/06/2026 के दरम्यिानी रात को अपने घर में सो रहे पति-पत्नि की जघन्य तरीके से हत्या कर दिया गया था। दिनांक 03.06.2026 को थाना मालखरौदा में घटना के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया, सूचना प्राप्त होते हि पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सक्ती श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया। सूचना प्राप्त होते ही मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) तत्काल घटनास्थल पहुंचे। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.), एसडीओपी डाॅ भुवनेश्वरी पैंकरा अलग-अलग थानों की टीम व सायबर सेल के स्टाफ घटनास्थल पहुंचकर पुलिस अधीक्षक सक्ती के मार्गदर्शन में घटना के कारणों का पता लगाने व संदेहियों की पतासाजी करना प्रारम्भ कर दिये।
    घटना दिनांक को मृतक पुरूषोत्तम खुंटे व मृतिका गुहरिन बाई खुंटे जो कि पति-पत्नि थे, अपने घर के परछी में पलंग में सोये हुये थे जिनकी अज्ञात आरोपियों द्वारा चेहरे एवं सिर पर किसी भारी वस्तु से प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिया गया था साथ ही मृतिका गुहरिन बाई खुंटे के द्वारा पहने हुये सोने के आभूषण भी गायब थे एवं कमरे का सामान भी बिखरा हुआ था जिससे हत्या के साथ लूट की भी वारदात को अंजाम देना ज्ञात हुआ था। इस संबंध में थाना मालखरौदा में अपराध क्रमांक 211/2026 धारा 331(8), 103(1) बीएनएस दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। मौके पर डाॅग स्क्वायड व फौरेंसिक एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया।
    पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के लगातार दिशानिर्देश, पुलिस अधीक्षक, श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के नेतृत्व एवं डाॅ भुवनेश्वरी पैंकरा एसडीओपी सक्ती के पर्यवेक्षण में जिले के विभिन्न थाना/चैंकी प्रभारियों व सायबर सेल की टीम लगातार पांच दिनों तक 24 घण्टे ग्राम सेन्दुरस में कैम्प कर आरोपियों के पतासाजी में जुटी रही। पतासाजी के दौरान अनेक संदेहियों से पूछताछ किया जाता रहा साथ ही आरोपियों के पतासाजी हेतु तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुये मोबाईल टावर डंप एवं काॅल डिलेट का बारिकी से विश्लेषण किया गया। घटनास्थल से मृतक पुरूषोत्तम खुंटे का मोबाईल भी गायब था, जिसे सायबर सर्विलेंश में रखा गया था। मोबाईल टावर डंप व मोबाईल लोकेशन के आधार पर संदेहियों का खरसिया थाना क्षेत्र के पलगडा के आस-पास होने की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल टीम रवाना किया गया। पलगड़ा के जायसवाल ढाबा से आरोपी देवकुमार यादव पिता धनीराम यादव उम्र 33 वर्ष, निवासी पंडरीपानी थाना मालखरौदा, जिला सक्ती छ0ग0 को हिरासत में लिया गया, कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी देवकुमार यादव के कब्जे से मृतक पुरूषोत्तम खुंटे का मोबाईल बरामद हुआ। आरोपी देवकुमार यादव ने हत्या के घटना को अपने अन्य साथी रूपचरण यादव पिता सुरीतराम यादव उम्र 40 वर्ष, साकिन पंडरीपानी थाना मालखरौदा, जिला सक्ती के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया, इसके बताये अनुसार अन्य आरोपी रूपचरण यादव के घर ग्राम पंडरीपानी में दबिश दी गई, आरोपी रूपचरण अपने घर में छुपा हुआ था, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।
    आरोपिओं ने बताया कि घटना दिनांक के कुछ दिन पूर्व मृतक पुरूषोत्तम खुंटे के साथ घर के सामने मोटर सायकल रखने की बात को लेकर कहा सुनी हुई थी, आरोपीगण मृतक पुरूषोत्तम खुंटे से रंजिश रखने लगे थे एवं यह जानकर भी मृतक व उसकी पत्नि दोनो घर में अकेले रहते हैं, घटना दिनांक को मौंका पाकर रात के अंधेरे में स्केल पट्टी को दरवाजा के अंदर घुंसाकर दरवाजा खोलकर घर के अंदर प्रवेश किये, घर में घुंसते ही पलंग में सो रहे पुरूषोत्तम एवं उसकी पत्नि गुहरिन बाई के चेहरे एवं सिर में मोटे लोहे की राड़ से लगातार कई बार प्रहार किये, आरोपियों ने घटना के तुरंत बाद मृतिका के गले एवं नाक में पहने हुये सोने के आभुषणों को छीनकर अपने साथ रख लिये। प्राणघातक वार होने से कुछ समय बाद ही दोनो पति-पत्नि की मौंके पर ही मौंत हो चुकी थी, इसके बाद आरोपियों द्वारा घर के अन्य कमरों की भी तलाशी ली गई एवं कमरे में रखे रूपये व मोबाईल को अपने साथ लेकर चले गये।
    आरोपी रूपचरण के बताये अनुसार घर की तलाशी लेने पर घटना में प्रयुक्त लोहे का राड और वारदात के दौरान पहने हुये खुन लगा शर्ट-पेंट व 74,000 रूपये बरामद किया गया।
    घटना के कुछ दिन बाद आरोपी रूपचरण यादव लूटे हुये आभूषणों को जैजैपुर के सराफा व्यापारी बाबूलाल साहू जो कि खिलेश्वर ज्वेलर्स के नाम से दुकान संचालित करता है के पास 84,000 (चैरासी हजार) रूपये में बेच दिये थे। चोरी व लूट की संपत्ति खरीदने वाले बाबूलाल साहू के घर से मृतिका से लूटे हुये आभूषण को बरामद करने में भी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई एवं बाबूलाल साहू पिता रामलाल साहू उम्र 50 वर्ष, निवासी जैजैपुर वार्ड नंबर 02 को भी प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया गया है।
    आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने पर जून 2024 में मालखरौदा थाना के मुक्ता ग्राम में हुये दोहरे हत्या कांड को भी इन्ही आरोपियों द्वारा अंजाम देना पता चला। इस घटना के संबंध में आरोपी रूपचरण यादव द्वारा बताया गया कि मृतिका बुधवारा बाई गबेल के घर के पास ही मुक्ता ग्राम में इसका ससुराल है एवं किसी बात को लेकर मृतिका बुधवारा बाई गबेल से कई बार विवाद हुआ था, एक दिन मौका पाकर रूपचरण यादव अपने साथी देवकुमार यादव के साथ उनके घर में पीछे से घुंसकर घर में ही रखे मोटे लकड़ी से मृतक मगनलाल गबेल व उसकी पत्नि बुधवारा बाई गबेल के सिर में लगातार वार कर हत्या कर दिये एवं अलमारी में रखे आभूषणों को लेकर चले गये।
    इस प्रकार सक्ती पुलिस को दो-दो डबल व्र्लाइंड मर्डर प्रकरण को सुलझाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दोनो जघन्य अंघे हत्याकांड में शामिल दोनो आरोपियों रूपचरण यादव एवं देवकुमार यादव को व लूट का आभूषण खरीदने वाले आरोपी बाबूलाल साहू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
    उपरोक्त दोनो दोहरे अंधे हत्याकांड को सुलझाने में लगी पूरी टीम को पुलिस महानिरीक्षक महोदय, रेंज बिलासपुर , श्री राम गोपाल गर्ग द्वारा नगद ईनाम (कैश रिवाॅर्ड) देने की घोषणा की गयी है।
    उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मालखरौदा के निरीक्षक प्रवीण राजपूत व निरीक्षक राजेश पटेल, निरी लखन पटेल,  कमल किशोर महतो, नरेंद्र यादव निरी0 अमित सिंह भैना, उप निरी0 सायबर प्रभारी सी.पी. कंवर, उप निरी0 भुपेन्द्र चंद्रा, अनवर अली सउनि संतोष तिवारी,  बिसोहन चंद्रा, प्र0आर0 दामोदर जायसवाल, प्र0आर0 कृष्ण कुमार तिवारी, आर0 सेतराम पटेल, आर0 पवन साण्डे, आर0 कमलेश लहरे, आर0 जितेन्द्र कंवर, आर0 कमल किशोर सिदार, आर0 गोपाल साहू, आर0 एलेक्सियूस मिंज, आर0 फारूख खान सायबर सेल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : अस्पताल में हिंसा और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 गिरफ्तार

    November 19, 2026

    चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, किसानों से कटी हुई फसल और उपार्जन केंद्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित रखने की अपील

    November 19, 2026

    Korba Breaking: जेंजरा बाइपास में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

    November 19, 2026

    Korba Crime News: पहाड़गांव में जुए के फड़ पर पुलिस की रेड, जनप्रतिनिधि और शिक्षक समेत 6 गिरफ्तार

    November 19, 2026

    SECL Deepka Controversy: महिलाओं ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- गांव छोड़कर चले जाने की दी धमकी

    November 19, 2026

    CG News : दीपक टंडन की जमानत याचिका खारिज, AI फोटो के जरिए ब्लैकमेलिंग और वसूली के आरोपों ने बढ़ाई मुश्किलें

    November 19, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG News : अस्पताल में हिंसा और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 गिरफ्तार

    November 19, 2026

    चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, किसानों से कटी हुई फसल और उपार्जन केंद्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित रखने की अपील

    November 19, 2026

    Korba Breaking: जेंजरा बाइपास में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

    November 19, 2026

    Korba Crime News: पहाड़गांव में जुए के फड़ पर पुलिस की रेड, जनप्रतिनिधि और शिक्षक समेत 6 गिरफ्तार

    November 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.