Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देशभर में आयोजित होगा 19वां रोजगार मेला, PM Modi’ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

    May 22, 2026

    CG BREAKING : दिल दहला देने वाली घटना’ बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने की आत्महत्या, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

    May 22, 2026

    CG Job News : युवाओं के लिए सुनहरा मौका’ आज लगेगा बड़ा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग और MBBS उम्मीदवारों को मिलेगा रोजगार

    May 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सक्ति पुलिस की नई पहल, औषधि विभाग के साथ चलाया गया दवाई दुकानों की चेकिंग का अभियान
    Chhattisgarh

    सक्ति पुलिस की नई पहल, औषधि विभाग के साथ चलाया गया दवाई दुकानों की चेकिंग का अभियान

    News EditorBy News EditorJuly 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सक्ति क्षेत्र में नशे के बढ़ते अवैध कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा जी अपनी पदस्थापना के बाद से ही सतत प्रयास कर रही हैं।अवैध शराब के व्यवसाय के विरुद्ध पुलिस द्वारा की गई लगातार और कठोर कारवाई ने काफी हद तक अवैध शराब के व्यवसाय पर अंकुश लगाया है।अब पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा जी ने ड्रग्स के रूप में लिए जाने वाले सूखे नशे और टेबलेट के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं और औषधि विभाग को साथ लेकर कारवाई करने पुलिस अधिकारियों को उनके द्वारा कहा गया है।शहर में बढ़ते नशे के विरुद्ध, विशेकर युवा वर्ग जो की लगातार ऐसी प्रतिबंधित दवाओं का सेवन करके न सिर्फ अपना स्वाथ्य और भविष्य बर्बाद कर रहें हैं, बल्कि अपराध की ओर भी प्रवृत्त होते हैं, इसके लिए पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा जी ने प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए ।इस तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री रमा पटेल जी के मार्गनिर्देशन में आज एसडीओपी सक्ति श्री मनीष कुंवर ने औषधि विभाग के निरीक्षक श्री सुमीत परिहार और सक्ति पुलिस से उप निरीक्षक अनवर अली और उप निरीक्षक समीर डुंगडुंग मय टीम के साथ नगर के मेडिकल स्टोर्स में चेकिंग का विशेष अभियान चलाया।

    इस अभियान के दौरान शक्ति नगर में स्थित खेतान मेडिकल , श्याम मेडिकल, डालमिया मेडिकल, अशोक मेडिकल , रतेरिया मेडिकल और गायत्री मेडिकल एवं दवा स्टोरेज़ गोदाम की औचक चेकिंग की गई।

    इस चेकिंग में दवा दुकानों का लाइसेंस, प्रोपराइटर की जानकारी, फार्मास्यूटिकल के संचालक की डिग्री और वैध दस्तावेज, दवाओं की स्टॉक पंजी, विशेषकर एनआरएक्स (नारकोटिक्स ड्रग्स )के संबंध में रखे जाने वाले H 1रजिस्टर, स्टॉक पंजी, खरीदी बिक्री की पंजी, और मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन का रिकॉर्ड रखने संबंधी दस्तावेज चेक किए गए।
    कई दवा दुकानों में एक्सपायरी हो चुकी दवाइयां और मेडिकल किट स्टॉक में पाई गई,जिन्हे विधिवत डिस्पोजल( पर्यावरणीय अनुकूल) करने या कंपनी को वापस करने की हिदायत दी गई।विगत दो वर्षों की खरीदी बिक्री का रिकॉर्ड, रसीद और पंजी का लगातार संधारण करने बताया गया।
    इस दौरान नारकोटिक्स ड्रग्स,विषेकर ऐसे दवाइयां जिनका लोग नशे के लिए इस्तेमाल करते हैं जैसे, अल्पाजोलम, नाईट्रा आदि और उनके सबसीडीरी को चेक कर दावा विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई की बिना वैध मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन और रिकॉर्ड को उचित तरीके से संधारित किए बिना ऐसे दवाओं के विक्रय करने पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कठोर कारवाई की जायेगी।

    इस संबंध में एसडीओपी सक्ति श्री मनीष कुंवर ने बताया है की पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा जी ने सख्त निर्देश दिए हैं की नशे की टेबलेट और दवाओं आवेश रूप से विक्रय करने वालो के विरुद्ध कठोर कारवाई की जायेगी।उसी के तारतम्य में आज ये पुलिस और औषधि विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया है।कई मेडिकल स्टोर्स में चेकिंग के दौरान कई अनियमितताएं पाई गई हैं, जिन्हे दुरुस्त करने की हिदायत दी गई है।दावा विक्रेताओं को स्पष्ट रूप से बता दिया गया है की यदि किसी भी प्रकार की अवैध प्रकार से नशे की गोलियों की बिक्री करते पाए जाने पर कठोर कारवाई की जायेगी, साथ ही यदि कोई व्यक्ति नशे की दवाई देने दबाव डालता है या भय दिखता है, तो उसकी सूचना भी तत्काल पुलिस को देने दवा विक्रेताओं को कहा गया है।अवैध नशे के विरुद्ध ये अभियान सतत जारी रहेगा,और सक्ति नगर के अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में भी ऐसी ही चेकिंग कराई जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    देशभर में आयोजित होगा 19वां रोजगार मेला, PM Modi’ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

    May 22, 2026

    CG BREAKING : दिल दहला देने वाली घटना’ बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने की आत्महत्या, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

    May 22, 2026

    CG Job News : युवाओं के लिए सुनहरा मौका’ आज लगेगा बड़ा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग और MBBS उम्मीदवारों को मिलेगा रोजगार

    May 22, 2026

    Chhattisgarh Weather : हाय गर्मी’ राजधानी समेत कई जिलों में हीटवेव अलर्ट, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

    May 22, 2026

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य में स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण-डॉ. नागेन्द्र शर्मा

    May 22, 2026

    धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में बलौदा पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

    May 22, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    देशभर में आयोजित होगा 19वां रोजगार मेला, PM Modi’ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

    May 22, 2026

    CG BREAKING : दिल दहला देने वाली घटना’ बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने की आत्महत्या, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

    May 22, 2026

    CG Job News : युवाओं के लिए सुनहरा मौका’ आज लगेगा बड़ा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग और MBBS उम्मीदवारों को मिलेगा रोजगार

    May 22, 2026

    Chhattisgarh Weather : हाय गर्मी’ राजधानी समेत कई जिलों में हीटवेव अलर्ट, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

    May 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.