जांजगीर-चांपा 17 नवम्बर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को प्राथमिकता के साथ और समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 81 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में आज तहसील सारागांव के ग्राम मुक्ताराजा निवासी श्री मनहरण साहू द्वारा रिकार्ड दुरुस्त करवाने, ग्राम लखाली निवासी श्री अम्बिका प्रसाद चंद्रा द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने, तहसील जांजगीर के ग्राम सुकली निवासी श्री शिवकुमार सूर्यवंशी भूमि का मुआवजा राशि दिलाने, नगर पंचायत नावगढ़ निवासी श्री छेदीलाल चौहान द्वारा बेजा कब्जा हटाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




