Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    05 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद*

    August 17, 2026

    CG News : रायपुर में पेड़ से मिले युवक-युवती के शव, परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू

    August 17, 2026

    CG NEWS : 3 करोड़ के कथित गबन केस में पुलिस का एक्शन, दूसरे प्रधान आरक्षक की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 13 July 2024: आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 13 July 2024: आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

    News EditorBy News EditorJuly 13, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और शनिवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 3 बजकर 6 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 15 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 15 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन खास रहने वाला है। आज आपको परिवार के लोगों से सपोर्ट मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी तीर्थस्थल पर जाने का योग बन रहा है। जो लोग टूर एंड ट्रेवलिंग का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आप कोई नया वाहन खरीदने के लिए जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। बच्चों को आज अपने पढाई के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आज शॉपिंग के लिए घर से बाहर जाने से पहले सामानों की list तैयार करके जाएं। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपना काम ध्यान पूर्वक करें।

    वृष राशि-

    आज का दिन शानदार रहने वाला है। जो शिक्षक हैं, वो आज छात्रों को कुछ नया सिखायेंगे। घर में किसी दूर के रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है। आज शाम का समय परिवार के साथ बीतेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। वहीं जो लोग स्वीट्स का बिजनेस कर रहे हैं, उनको अच्छा मुनाफा होगा। बड़े भाई के सहयोग से घर के लिए टी.वी या कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। दांपत्य जीवन में आपसी सहयोग से सब अच्छा बना रहेगा। समस्याओं का समझ-बुझ से मुक़ाबला करने की क्षमता आज आपको खास पहचान दिलाएगी।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 9

    मिथुन राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपको खुद पर ध्यान रखने की जरूरत है। आज आप कोई चीज भूल सकते हैं। ऑफिस जाते समय सामान और जरूरी पेपर को लेना न भूलें। गुस्से पर काबू रखें, वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। आज बॉस आपके द्वारा किये गये काम की लिस्ट को चेक कर सकते हैं। अपनी फाइल को तैयार रखें। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज बच्चे घर पर खेल-कूद में समय बिताएंगे। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 4

    कर्क राशि-

    आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपका पूरा दिन भाग-दौड़ में बीतेगा। पेपर वर्क पूरा न होने से कोई जरूरी काम बनते-बनते रुक सकता है। आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा कि बड़ों कि सलाह लेकर ही शुरुआत करें, इससे काम सही और समय से पूरा होगा। दांपत्य रिश्ते आज पहले से बेहतर रहेंगे, जीवनसाथी की तरफ से कोई अच्छा गिफ्ट मिल सकता है। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 1

    सिंह राशि-

    आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अपना कॉन्फिडेंस कम न होने दें, मन लगाकर काम करें। उचित मेहनत से आपके काम में आई रुकावट से भी पार पा लेंगे। जो लोग कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं, उनका प्लान किसी कारणवश अंतिम समय में कैंसिल हो सकता है। कारोबार में पैसों का मामला कहीं उलझ सकता है। आज हर मामले पर आपको बारीकी से ध्यान देना होगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को अपनी तरफ खींचेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 3

    कन्या राशि-

    आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस में कोई नया निवेश करने का विचार बना सकते हैं। आप अपनी रूटीन लाइफ में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे, इससे आपको काफी फायदा भी होगा। आज किसी पुराने दोस्त से आपकी अचानक मुलाकात होगी, उनसे बिजनेस के लिए किसी तरह की मदद भी मिल सकती है। जीवनसाथी से किया हुआ कोई वायदा आज पूरा करेंगे। इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 2

    तुला राशि-

    आज का दिन ठीक रहने वाला है। काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। आज ऑफिस में आपके कार्यों को लेकर सतर्क रहें। कुछ लोग आपके विरुद्ध प्लानिंग कर सकते हैं, आपको ऐसे लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज आपके काम की गति कुछ रुक सकती है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। आज वाहन चलाते समय आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। इस राशि के जो लोग फ्री-लांस करते हैं, उन्हें उम्मीद से अधिक लाभ होगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है.. जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 8

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा।परिवार के किसी खास व्यक्ति के बारे में आपको कुछ रोचक बात पता चल सकती है। आज आप ज्यादातर काम आसानी से निपटाने में सफल रहेंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। अपनी प्रेजेंटेशन और प्लान किसी के सामने रखने से पहले एक बार चेक जरूर कर लें। किसी काम के लिए आपकी कोशिश सफल होंगी। छात्र कुछ नया सीखने के बारे में विचार करेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 5

    धनु राशि-

    आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज आपकी सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी। आपकी कल्पना शक्ति का विस्तार होगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अलग तरह के अनुभव हो सकते हैं। अधिकारियों से अपनी बात कहने के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवारिक मामलों में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जो लोग बिजनेसमैन है, उनकी किसी दूसरी बड़ी कंपनी से डील साइन हो सकती है, बिजनेस में अच्छे मुनाफे का योग बन रहा है। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परिक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर घर वालों के चेहरे खिल उठेंगे।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 6

    मकर राशि-

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। इस राशि के जो लोग लेखन के क्षेत्र में आगे जाना चाहते हैं उनके लिए आज अपनी प्रतिभा को निखारने का दिन है। आज किसी से बेवजह की बातें न करें, जितना हो सके विवाद से दूर रहें। अगर आप खुद की कोई फर्म खोलना चाहते हैं, तो आपको अपने बड़े भाई से सहयोग मिल सकता है। आज किसी अच्छी कम्पनी से इंटरव्यू के लिए आपके पास कॉल आ सकता है, आपको अपनी मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी। आज नौकरी और व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न रखें दूसरों के भरोसे काम नहीं छोड़ें नही तो देर हो सकती है।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 7

    कुंभ राशि-

    आज खुशियां खुद चलकर आपके सामने आयेंगी। आपकी इनकम बढ़ने के योग बन रहे हैं। आपको किसी नये बिजनेस में साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है। इसका आपको आने वाले दिनों में काफी फायदा होगा। अगर आप कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे तो मित्रों के साथ साझा करने से आपको राहत मिलेगी। अगर आप आईटी फिल्ड से जुड़े हैं तो महत्वपूर्ण लोगों से आपके कॉन्टैक्ट के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ पहले बिताए गए समय को याद करके आनंद की अनुभूति करेंगे। आपका किसी बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा और आसपास के लोग आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपको बहुत बड़ा फायदा भी होगा।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 1

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज बिजनेस में नये एग्रीमेंट होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आप जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। कई दिनों से घर में चल रही समस्या आज सुलझ जाएगी। आप कोई पार्ट टाइम वर्क की शुरुआत कर सकते हैं, धैर्य और संयम बनाकर रखें। आज अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए टीचर से सलाह लेंगे, आपको अपने किसी दोस्त का सहयोग भी मिल सकता है। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। रिश्ते में और मजबूती आएगी। आज शांत मन से कोई भी निर्णय लेना बेहतर रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    05 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद*

    August 17, 2026

    CG News : रायपुर में पेड़ से मिले युवक-युवती के शव, परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू

    August 17, 2026

    CG NEWS : 3 करोड़ के कथित गबन केस में पुलिस का एक्शन, दूसरे प्रधान आरक्षक की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

    August 17, 2026

    E20 से वाहन और खाद्य सुरक्षा पर चिंता’ आर्थिक सलाहकार ने E10 पेट्रोल बहाल करने की उठाई मांग

    August 17, 2026

    बांगो डैम में छलांग लगाने वाला रंजीत यादव नहीं लौटा, 48 घंटे बाद बरामद हुआ शव

    August 17, 2026

    Twisha Sharma Death Case’ में बढ़ीं समर्थ और गिरिबाला की मुश्किलें, CBI ने 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की

    August 17, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    05 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद*

    August 17, 2026

    CG News : रायपुर में पेड़ से मिले युवक-युवती के शव, परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू

    August 17, 2026

    CG NEWS : 3 करोड़ के कथित गबन केस में पुलिस का एक्शन, दूसरे प्रधान आरक्षक की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

    August 17, 2026

    E20 से वाहन और खाद्य सुरक्षा पर चिंता’ आर्थिक सलाहकार ने E10 पेट्रोल बहाल करने की उठाई मांग

    August 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.