Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident : भीषण सड़क हादसा’ बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 15 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर

    September 2, 2026

    CG Transfer News : वन विभाग में तबादलों की बड़ी सूची जारी’ 60 से अधिक सहायक वन संरक्षकों की नई पोस्टिंग तय

    September 2, 2026

    CG BREAKING : BJP संगठन में बड़ा फेरबदल’ छत्तीसगढ़ में नई नियुक्तियों का ऐलान, 15 प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी तय

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » वायनाड लैंडस्लाइड, तबाह घरों में चोरी हो रही:अब तक 365 मौतें
    Chhattisgarh

    वायनाड लैंडस्लाइड, तबाह घरों में चोरी हो रही:अब तक 365 मौतें

    News EditorBy News EditorAugust 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    केरल के वायनाड में 29-30 जुलाई की रात भारी बारिश के बाद हुए लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 365 पहुंच गई है। इनमें 30 बच्चे शामिल हैं। हादसे के छठे दिन बाद भी आज रविवार (4 अगस्त) को सर्च ऑपरेशन जारी है। 206 लोग अब भी लापता हैं।

    केरल के CM पी. विजयन ने शनिवार को कहा- वायनाड लैंडस्लाइड में घर-जमीन खो चुके लोगों के पुनर्वास के लिए सरकार एक टाउनशिप बनाएगी। यहां लैंडस्लाइड प्रभावित इलाके में बचे हुए लोगों को बसाया जाएगा। राहुल गांधी और कर्नाटक सरकार ने भी लैंडस्लाइड पीड़ितों के लिए 100 घर बनाने का ऐलान किया है।

    इधर, PTI के मुताबिक लैंडस्लाइड के बाद रिलीफ कैंप में रह रहे लोगों का कहना है कि उनके घरों में चोरियां हो रही हैं। कुछ लोग रात के समय आकर घरों से कीमती सामान चुरा रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए पेट्रोलिंग कर रही है।

    सर्च ऑपरेशन के छठवें दिन के अपडेट्स

    • लैंडस्लाइड के छठे दिन बाद आज रविवार को सुबह 7 बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है। छह टीमों में शामिल 1264 लोग मुंडक्कई, चुरालमाला और सामलीमट्टम में सर्च ऑपेरशन चला रहे हैं। मुख्यमंत्री विजयन ने शनिवार को कहा था कि रेस्क्यू ऑपरेशन अंतिम चरण में है।
    • मौसम विभाग ने आज केरल के 6 जिलों कासरगोड, कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड, इडुक्की और कोट्टायम में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
    • केरल के मंत्री एके ससींद्रन ने कहा- हमने लैंडस्लाइड प्रभावित इलाके को 6 जोन में बांटा है। हर जोन में 40 लोगों की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसके लिए स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है।
    • केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने रविवार को वायनाड में लैंडस्लाइल प्रभावित इलाकों में पहुंचे। उन्होंने कहा- लैंडस्लाइड को राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने की मांग की वैधता की जांच की जाएगी। इसके बाद ही केंद्र की ओर से सहायता दी जाएगी।
    • लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों में लापता और दबे हुए लोगों को खोजने के लिए रडार की मदद ली जा रही है। यह रडार जमीन के अंदर 80 मीटर तक की गहराई में इंसानों के फंसे होने का पता लगाता है। सेना इस रडार का इस्तेमाल बर्फीले इलाकों खासकर सियाचिन, लद्दाख में एवलांच के बाद सर्चिंग के लिए करती है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident : भीषण सड़क हादसा’ बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 15 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर

    September 2, 2026

    CG Transfer News : वन विभाग में तबादलों की बड़ी सूची जारी’ 60 से अधिक सहायक वन संरक्षकों की नई पोस्टिंग तय

    September 2, 2026

    CG BREAKING : BJP संगठन में बड़ा फेरबदल’ छत्तीसगढ़ में नई नियुक्तियों का ऐलान, 15 प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी तय

    September 2, 2026

    कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव’ कई थानों की जिम्मेदारी बदली, 6 पुलिसकर्मियों को नई पोस्टिंग

    September 2, 2026

    CG NEWS : “सिर्फ गुरुजी के लिए नियम क्यों” ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर शिक्षिका ने मुख्यमंत्री से की सीधी अपील

    September 2, 2026

    आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ आयुर्वेदाचार्य नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने बताया कैसा रहे भाद्रपद (भादो) मास में खान-पान एवं जीवनशैली

    September 2, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Accident : भीषण सड़क हादसा’ बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 15 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर

    September 2, 2026

    CG Transfer News : वन विभाग में तबादलों की बड़ी सूची जारी’ 60 से अधिक सहायक वन संरक्षकों की नई पोस्टिंग तय

    September 2, 2026

    CG BREAKING : BJP संगठन में बड़ा फेरबदल’ छत्तीसगढ़ में नई नियुक्तियों का ऐलान, 15 प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी तय

    September 2, 2026

    कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव’ कई थानों की जिम्मेदारी बदली, 6 पुलिसकर्मियों को नई पोस्टिंग

    September 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.