*कोरबा: शिक्षकों ने नए BEO का किया स्वागत, बेहतर मार्गदर्शन की जताई उम्मीद*

कोरबा, छत्तीसगढ़। पोंड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के शिक्षकों ने आज नए विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) श्री डी. लाल का स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक पोंड़ी के अध्यक्ष संजय कुमार राठौर के नेतृत्व में एक सौजन्य भेंट का आयोजन किया गया।

संजय कुमार राठौर के साथ अन्य शिक्षक साथी अशोक साहू, रविंद्र सिंह, ओम प्रकाश तेलाषी, मंगल जगत, लालजी सोनवानी एवं अन्य उपस्थित थे। शिक्षकों ने श्री डी. लाल को पुष्पगुच्छ और हरा स्याही पेन भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान शिक्षकों ने अपने ब्लॉक के शैक्षणिक विकास के लिए नए BEO से बेहतर मार्गदर्शन की उम्मीद जताई।

श्री डी. लाल ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि वे ब्लॉक के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने शिक्षकों के साथ मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की बात भी कही।

इस अवसर पर शिक्षकों में नए BEO के साथ काम करने के लिए उत्साह और जोश देखा गया। सभी ने मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -